Hardik Pandya कोच राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर कर रहे है इस खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी, काबिल होने के बाद भी नहीं दे रहे प्लेइंग 11 में मौका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच में इस समय तीन मैचों की T20 सीरीज चल रही है। दोनों ही टीमें इस समय एक एक मुकाबला जीतकर सीरीज में बराबरी पर चल रही है। अंतिम मुकाबला बुधवार 1 फरवरी को होने वाला है जिसमें दोनों ही टीमें सीरीज जीतने पर जोर देने वाली है। पिछले दो मुकाबलों [...]
भारत और न्यूजीलैंड के बीच में इस समय तीन मैचों की T20 सीरीज चल रही है। दोनों ही टीमें इस समय एक एक मुकाबला जीतकर सीरीज में बराबरी पर चल रही है। अंतिम मुकाबला बुधवार 1 फरवरी को होने वाला है जिसमें दोनों ही टीमें सीरीज जीतने पर जोर देने वाली है। पिछले दो मुकाबलों की बात करें तो भारत का टॉप ऑर्डर अच्छी बल्लेबाजी करने में कामयाब नहीं हुआ है। कप्तान हार्दिक पांड्या और कोच राहुल द्रविड़ एक दमदार खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दे रहे हैं।
Hardik Pandya नहीं दे रहे पृथ्वी शॉ को मौका
हम बात कर रहे हैं पृथ्वी शॉ के बारे में जिन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट के अंदर अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया में वापस मौका पाया है। लेकिन अभी तक इस खिलाड़ी को कप्तान और कोच के द्वारा भारत की प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम में कोई राजनीति चल रही है और सब अपने चहेते खिलाड़ियों को ही प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका दे रहे हैं।
कप्तान हार्दिक पांड्या अभी तक शुभमन गिल के ऊपर बहुत ही ज्यादा भरोसा जताते नजर आ रहे हैं क्योंकि यह गुजरात की टीम की तरफ से आईपीएल में खेलते हैं, ऐसे में भारतीय कप्तान के चहेते हैं।
बात करें पृथ्वी शॉ की तो उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए 379 रन की पारी खेली थी। इससे पहले भी उन्होंने मुंबई की तरफ से घरेलू क्रिकेट में 6 मैचों के अंदर 500 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। आईपीएल की बात करें तो पृथ्वी शॉ ने 63 मैच खेलते हुए 147 की स्ट्राइक रेट से 1588 रन बनाए हैं। ऐसे में पृथ्वी शॉ को अगले T20 मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका जरूर मिलना चाहिए।
यह भी पढ़े: