Prithvi Shaw का जेल जाना हुआ तय! सपना गिल ने लगाए संगीन आरोप

Prithvi Shaw को पिछले लंबे समय से भारतीय टीम में मौका नहीं मिला हैं। लेकिन, हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसी घटना हुई, जिससे क्रिकेटर का करियर खतरे में नजर आ रहा हैं। पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच एक सेल्फी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कोर्ट तक पहुँच गया हैं। इस [...]

By ·

Prithvi Shaw को पिछले लंबे समय से भारतीय टीम में मौका नहीं मिला हैं। लेकिन, हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसी घटना हुई, जिससे क्रिकेटर का करियर खतरे में नजर आ रहा हैं। पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच एक सेल्फी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कोर्ट तक पहुँच गया हैं। इस मामले में अब हर रोज कुछ नया सुनने को मिल रहा हैं, पर अभी तक सच्चाई किसी को पता नहीं हैं।

सपना गिल ने Prithvi Shaw पर लगाए गंभीर आरोप

दरअसल यह सारी घटना बीते गुरूवार 16 फरवरी की हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे पृथ्वी शॉ और सपना गिल हाथापाई करते नजर आ रहे थे। बाद में यह खबर सामने आई कि सारा विवाद एक सेल्फी से शुरू हुआ था, जिसने बाद में गंभीर रूप ले लिया।

इस घटना के बाद पृथ्वी शॉ ने पुलिस में FIR दर्ज करवाई थी। जिसके चलते, सपना गिल और उनके दोस्तों को शील भंग करने जैसे अवैध कृत्यों में 20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। इसके बाद सपना ने जमानत मिलते ही पृथ्वी शॉ के खिलाफ ही केस कर दिया और मीडिया में बेहद विवादास्पद बयान दिया।

“हमारे ऊपर झूठे आरोप लगाये गए हैं। हमने किसी को नहीं मारा हैं, और न ही पैसों की मांग की हैं। उन्होंने हम पर गलत आरोप लगाए हैं। मैंने किसी सेल्फी की मांग नहीं की। हम लोग बस मजे कर रहे थे, और मेरा दोस्त वीडियो बना रहा था। तभी वह मेरे दोस्त को पीटने लगे,” सपना गिल ने ANI को दिए अपने बयान में कहा।

“मैंने वहां जाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। मेरे दोस्त ने सबूत के तौर पर वीडियो बनाया। जब मैंने अपने दोस्त को बचाने की कोशिश की, तो उसने मुझे बेसबॉल बेट से पीटा। एक दो लोगो ने मुझे मारा, मेरे प्राइवेट पार्ट को छुआ, यहाँ तक की मुझे थप्पड़ भी मारे,” सपना गिल ने अपने बयान में आगे कहा।

इस पूरी घटना को लेकर कोर्ट ने अब भी कोई निर्णय नहीं लिया हैं। देखकर ऐसा लग रहा हैं कि यह केस काफी लंबा चलने वाला हैं। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। पर सच्चाई क्या हैं, किसी को नहीं पता।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full