Steve Smith ने भारत पर लगाए बेईमानी के आरोप, अश्विन ने दिया मुहंतोड़ जवाब

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। इस मैच के लिए कंगारू टीम जमकर अभ्यास कर रही है। लेकिन इसी बीच उनके खिलाड़ियों और पूर्व क्रिकेटरों ने बेतुके बयान देना शुरू कर दिया हैं। यहाँ तक की Steve Smith ने तो भारत

By ·

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। इस मैच के लिए कंगारू टीम जमकर अभ्यास कर रही है। लेकिन इसी बीच उनके खिलाड़ियों और पूर्व क्रिकेटरों ने बेतुके बयान देना शुरू कर दिया हैं। यहाँ तक की Steve Smith ने तो भारतीय टीम पर बईमानी के आरोप भी लगाए हैं।

हाल ही में स्टीव स्मिथ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह भारतीय पिचों के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। लेकिन पिछले बार उन्हें जो पिच अभ्यास के लिए दी गयी थी, मैच में वैसी पिच नहीं थी। इसलिए इस बार भी उन्हें ऐसा होने की उम्मीद हैं। स्टीव स्मिथ के साथ ही उस्मान ख्वाजा और पूर्व क्रिकेटर इयान हिली भी ऐसे बयान दे चुके हैं।

रविचंद्रन अश्विन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

भारतीय फैंस वैसे तो इन बयानों से खुश नहीं हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने तो इन सबको मुंहतोड़ जवाब दिया हैं। “बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले इयान हिली ने बयान दिया हैं कि, भारतीय टीम चाहती हैं कि, ऑस्ट्रेलिया यहाँ आकर सहज महसूस न करे। उन्हें लगता हैं उन्हें मैच के जैसी पिच अभ्यास करने को नहीं दी जा रही हैं। इन बयानों ने गर्मी बढ़ा दी हैं, और ऐसा स्पार्क हमें देखने को मिलनी चाहिए। स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा ने भी ऐसे ही बयान दिए थे, तो अब मजा आयेगा,” अश्विन ने यूट्यूब पर पोस्ट अपने वीडियो में कहा।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full