VIDEO: अश्विन की Shikhar Dhawan को मांकड़ करने की कोशिश, बाद में इसी कारण से मिली 5 रनों से हार

Shikhar Dhawan ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली, और टीम को 5 रनों से जीत दिलाई। यह इस सीजन पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत हैं, जिसके चलते पंजाब किंग्स की टीम अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुँच गई हैं। हालाँकि इस दौरान

By ·

Shikhar Dhawan ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली, और टीम को 5 रनों से जीत दिलाई। यह इस सीजन पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत हैं, जिसके चलते पंजाब किंग्स की टीम अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुँच गई हैं। हालाँकि इस दौरान मैच में एक ऐसा मौका भी आया था, जब रविचंद्रन अश्विन ने शिखर धवन को मांकड़ आउट करने की कोशिश की थी, और अगर ऐसा हो जाता तो राजस्थान रॉयल्स यह मुकाबला जीत भी सकती थी।

Shikhar Dhawan हो सकते थे आउट

दरअसल यह घटना पारी के चौथे ओवर के दौरान हुई थी, जब रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे। इस समय शिखर धवन गेंद डालने से पहले ही अपनी क्रीज छोड़ चुके थे, जिसके चलते अश्विन ने उनके मांकड़ करने की कोशिश की। हालाँकि उनकी यह कोशिश सिर्फ एक वार्निंग थी, लेकिन इस बात से सभी वाकिफ हैं कि, अश्विन पूर्व में भी ऐसा कर चुके हैं। ऐसे में शिखर धवन को यह होता देख, एक झटका तो जरुर लगा था। इस दौरान धवन सिर्फ 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि बाद में उन्होंने 86 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

Punjab Kings ने 5 रनों से जीता मैच

फिलहाल इस मैच की बात करे तो Shikhar Dhawan की 86 रनों की नाबाद पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने पहली पारी में 197 रन बनाए थे। इस दौरान प्रभसिमरन सिंह ने भी 60 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स का कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं मार पाया, और लगातार विकेट गिरते रहे। ऐसे में राजस्थान की टीम 20 ओवर में सिर्फ 192 रन ही बना सकी, और 5 रनों से यह मुकाबला हार गई।

Cric AMP · Quick view
View full