मैं मानसिक रूप से थका हुआ हूँ…!” IPL से पहले Jasprit Bumrah का चौंकाने वाला बयान, जाने पूरी खबर
Jasprit Bumrah इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज माने जाते हैं। हालाँकि पिछले लम्बे समय से चोट के चलते वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। हाल ही में बीसीसीआई ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से भी बाहर कर दिया था, ताकि वह अपनी फिटनेस [..
Jasprit Bumrah इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज माने जाते हैं। हालाँकि पिछले लम्बे समय से चोट के चलते वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। हाल ही में बीसीसीआई ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से भी बाहर कर दिया था, ताकि वह अपनी फिटनेस पर पूर्ण रूप से ध्यान दे सके। लेकिन इसी बीच एक उनकी फिटनेस को लेकर ऐसा खुलासा हुआ हैं, जिसे देखकर सब हैरान हैं।
Jasprit Bumrah की फिटनेस को लेकर खुलासा
दरअसल जसप्रीत बुमराह को लेकर ये खुलासा पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने किया हैं। उन्होंने बताया कि 2019 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह जान-बुझकर धीमी गेंदे डालना चाहते थे। उनका कहना था कि वो काफी थक गए हैं और उनके पास ताकत नहीं बची हैं।
“सर, ये विकेट पूरी तरह बेजान हैं, और तेज गेंदबाजों के लिए इस पर कुछ नहीं हैं। मैं थककर शारीरिक और मानसिक रूप से चूर हो चुका हूँ। जहा तक सीरीज की बात हैं, तो कुछ भी दाव पर नहीं हैं। पूरी संभावना हैं कि ये मुकाबला ड्रा हो जाएगा। इस वजह से में थोड़ी धीमी गेंद डालूँगा,” जसप्रीत बुमराह ने मैच के दौरान आर श्रीधर से कहा।
हालाँकि इसके बाद कोच अरुण ने बुमराह को ऐसा करने से मना किया। उनका कहना था कि जसप्रीत बुमराह को ये मैच खत्म करना चाहिए, और फिर घर जाकर रिकवर करना चाहिए। अगर अभी धीमी गेंद डाली तो बल्लेबाज को कॉन्फिडेंस मिलेगा, कि वो बुमराह को बहुत अच्छे से खेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: