Radha Yadav का दनदनाता छक्का देख हैरान रह गयी हरमनप्रीत, Video हुआ वायरल
Radha Yadav: महिला प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं। यह दोनों टीमें अब तक इस सीजन में अविजित रही हैं। दोनों ने ही अपने पहले दो मैचों में जीत हासिल की हैं। हालाँकि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना दबदबा बना [...]
Radha Yadav: महिला प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं। यह दोनों टीमें अब तक इस सीजन में अविजित रही हैं। दोनों ने ही अपने पहले दो मैचों में जीत हासिल की हैं। हालाँकि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना दबदबा बना रखा हैं, और दिल्ली कैपिटल्स की टीम संघर्ष कर रही हैं।
मुंबई इंडियंस की खतरनाक गेंदबाजी
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करनी उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 105 रन बनाकर 18 ओवर में ही सिमट गयी। इस दौरान मुंबई इंडियंस की तरफ से हैली मैथ्यूज, ईजी वोंग, और साईंका इशाक ने 3-3 विकेट झटके। वहीँ दूसरी और दिल्ली की तरफ से कप्तान मैग लेनिंग ने सर्वाधिक 43 रन बनाए।
Radha Yadav का तूफानी छक्का देख हैरान हुई हरमनप्रीत
M07- DC vs MI: Radha Yadav Six https://t.co/JqkrH1k1hq
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) March 9, 2023
इस मैच में राधा यादव दिल्ली कैपिटल्स की इकलौती बल्लेबाज थी, जिन्होंने छक्का लगाया था। राधा ने 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर एक तूफानी झक्का जड़ा, और गेंद सीधा बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी। इस दौरान मुंबई की सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाज एमेलिया कैर गेंदबाजी कर रही थी। राधा यादव का यह छक्का इतना बेहतरीन था, कि मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी इस पर अपना रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाई। उनके रिएक्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।