“खेलता रहा तो रन…!” Rahul Dravid ने लिया Virat Kohli का इंटरव्यू, सामने आये चौंकाने वाले तथ्य

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी समाप्त हो चुकी है। भले ही अंतिम मुकाबले का कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया लेकिन भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। इस मैच के अंदर विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। पिछले 3 साल

By ·

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी समाप्त हो चुकी है। भले ही अंतिम मुकाबले का कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया लेकिन भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। इस मैच के अंदर विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। पिछले 3 साल में इन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगाया था। इस मैच में उन्होंने 186 रन की पारी खेली। मैच पूरा होने के बाद में हेड कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के बीच में कुछ बातें हुई।

Virat Kohli ने दिया राहुल द्रविड़ को इंटरव्यू

विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 75 वां शतक लगाया है। जिसके बाद में हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ इनकी लंबी बातचीत हुई। विराट कोहली से राहुल द्रविड़ ने पूछा कि, “मैंने आपके साथ एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए कई शतक आपके बल्ले से देखे लिए है। यहां तक कि रिटायरमेंट के बाद टीवी पर कई टेस्ट शतक मैंने देखे है, लेकिन पिछले 15-16 महीने से जब से मैं टीम का कोच बना हूं तो टेस्ट हंड्रेड नहीं देखा था और इसके लिए लंबा इंतजार कराया, लेकिन आखिरकार ये देखने को मिला।”

इसके जवाब में विराट कोहली ने कहा कि, “मैं कभी भी पर्सनल माइलस्टोन में भरोसा नहीं करता हूँ। मैं हमेशा टीम सिचुएशन के हिसाब से खेलता हूं और उस दौरान अगर शतक बनता है तो ये बड़ी बात हो जाती है। अगर हम टीम को आगे ले जाने के लिए खेलते हैं तो वहां शतक आ सकता है। मुझे पता था कि ये पिच फ्लैट है। यही कारण था कि पहले 100 रनों में सिर्फ 4 ही चौके थे। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज अच्छी जगह गेंद पिच कर रहे थे। रफ का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन मैं जानता था कि अगर मैं खेलता रहा तो रन जरूर आएंगे ऐसा ही हुआ भी।”

यह भी पढ़ेVIDEO: शिखा पांडे ने पकड़ा WPL इतिहास का सबसे बेहतरीन कैच, हवा में 3 सेकंड उड़कर पकड़ी गेंद

Cric AMP · Quick view
View full