“जहाँ मैटर बड़े होते है, वहां तेवतिया खड़े होते है…!” जीत का चौका लगाकर Rahul Tewatia बने जीत के हीरो, गिल की भी हो रही तारीफ

Rahul Tewatia: इंडियन प्रीमियर लीग के बीच 13 मार्च को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की है। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा अंतिम ओवर में मुश्किल जीत को भी [..

By ·

Rahul Tewatia: इंडियन प्रीमियर लीग के बीच 13 मार्च को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की है। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा अंतिम ओवर में मुश्किल जीत को भी राहुल तेवतिया ने चौका लगाते हुए आसान बना दिया। सोशल मीडिया पर शुभमन गिल और राहुल तेवतिया की जमकर तारीफ हो रही है।

Rahul Tewatia और Shubman Gill बने जीत के हीरो

टॉस जीतने के बाद गुजरात टाइटंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद ही शानदार रही। सलामी जोड़ी ने शुरुआती चार ओवर में 48 रन जोड़ दिए। शुभमन गिल ने 67 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक 41 गेंदों पर पूरा किया और अंतिम ओवर तक टीम के लिए खेलते रहे। हालांकि इनको दूसरे छोर पर किसी भी खिलाड़ी का साथ नहीं मिला।

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या भी 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन एक तरफ शुभमन गिल मजबूती से खड़े रहे। आखिरी दो गेंदों में जीत के लिए 4 रन की जरूरत थी। ऐसे में राहुल तेवतिया ने चालाकी से स्कूप शॉट खेलकर टीम को जीत दिला दी।

सोशल मीडिया पर राहुल तेवतिया की और शुभमन गिल की जमकर तारीफ हो रही है

यह भी पढ़े – 154 का लक्ष्य बना गुजरात के लिए खतरा, सांसे रोक देने वाले मुकाबले में अंतिम 2 बॉल में निकला रिजल्ट, ऐसे निकला GT vs…

Cric AMP · Quick view
View full