WATCH: मिस्टर 360 बने Rahul Tewatia, पहली ही गेंद पर लगाया छक्का तो खुशी में पागल हुए कप्तान हार्दिक

Rahul Tewatia: आईपीएल में आज का मुकाबला गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में वैसे तो टॉस मुंबई इंडियंस ने जीता था, लेकिन उसका फायदा गुजरात टाइटन्स को हुआ हैं। गुजरात के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में तूफानी बल्ले

By ·

Rahul Tewatia: आईपीएल में आज का मुकाबला गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में वैसे तो टॉस मुंबई इंडियंस ने जीता था, लेकिन उसका फायदा गुजरात टाइटन्स को हुआ हैं। गुजरात के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 200 से अधिक रनों का लक्ष्य मुंबई के सामने रख दिया हैं। वहीँ हमेशा की तरह इस बार भी मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी इस मुकाबले में लडखडाती नजर आई।

गुजरात टाइटन्स की तूफानी बल्लेबाजी

टॉस हारकर इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटन्स को शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी। शुभमन ने इस मैच में 56 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली, और टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हालाँकि इसके बाद जब लडखडाती नजर आई, तब अभिनव मनोहर और डेविड मिलर ने पारी को संभाला। इस दौरान अभिनव मनोहर ने 42 और डेविड मिलर ने 46 रनों की पारी खेली। दोनों ने इस दौरान 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जिसकी बदौलत टीम का स्कोर 207 तक पहुँच गया।

Rahul Tewatia का 360 सिक्स

इस मुकाबले में राहुल तेवतिया को अंत में बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसके चलते वह सिर्फ 5 ही गेंद खेल पाए। हालाँकि इन 5 गेंदों में ही उन्होंने 20 रन जड़ दिए। तेवतिया जब बल्लेबाजी करने आये तो राइली मेरेडिथ गेंदबाजी कर रहे थे। तेवतिया ने पहली ही गेंद पर एक 360 सिक्स लगा दिया, जिसे देखकर डगआउट में बैठे हार्दिक पांड्या भी हैरान नजर आये और तालियाँ बजाने लगे।

Cric AMP · Quick view
View full