Rahul Tripathi ने लगाया 360 डिग्री शॉट, केएल राहुल के उड़े होश, विडियो हुआ वायरल
Rahul Tripathi: आईपीएल के अंदर आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में मुकाबला खेला जा रहा है। हैदराबाद के कप्तान एडम मर्क्रम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जो बिल्कुल सही साबित नहीं हुआ। 50 रन के अंदर ही हैदराबाद की टीम ने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा
Rahul Tripathi: आईपीएल के अंदर आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में मुकाबला खेला जा रहा है। हैदराबाद के कप्तान एडम मर्क्रम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जो बिल्कुल सही साबित नहीं हुआ। 50 रन के अंदर ही हैदराबाद की टीम ने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। उसके बाद मैदान पर आए राहुल त्रिपाठी ने एक ऐसा हैरतअंगेज शॉट खेला जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
Rahul Tripathi का हैरान कर देने वाला शॉट
राहुल त्रिपाठी ने आज 7 अप्रैल को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में शानदार शॉट लगाया। इस शॉट का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरे हैदराबाद के कप्तान एडम मर्क्रम ने टॉस जीता लेकिन लखनऊ की गेंदबाजों के सामने टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। लेकिन राहुल त्रिपाठी का लगाया शॉट 360 डिग्री पर था और सीधा बाउंड्री के बाहर चला गया। अभी इसका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
— Manvi Nautiyal (@ManviNautiyal) April 7, 2023
पहले बल्लेबाजी करते हुए सस्ते में आउट हुई हैदराबाद
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम बिल्कुल भी संघर्ष नहीं कर पाई। लखनऊ सुपरजाइंट्स के गेंदबाजों के सामने 8 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 123 रन बनाए हैं। हैदराबाद की टीम इस लक्ष्य को बचा नहीं पाएगी। लखनऊ सुपरजाइंट्स इस लीग में बहुत ही मजबूती से आगे बढ़ रही है। केएल राहुल की कप्तानी में यह टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
यह भी पढ़े – KKR की जीत के बाद IPL 2023 Points Table में मची खलबली, RCB को लगा तगड़ा झटका