RR vs CSK मुकाबले में बारिश डालेगी खलल! मैच शुरू होने से पहले मौसम ने दी दस्तक, देखे पिच और वेदर रिपोर्ट

RR vs CSK: आईपीएल 2023 में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। 27 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर मुकाबला होने वाला है। इस सीजन में दोनों ही टीमें दूसरी बार आमने सामने रहने वाली है। पहले मुकाबले में राजस्थान [.

By ·

RR vs CSK: आईपीएल 2023 में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। 27 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर मुकाबला होने वाला है। इस सीजन में दोनों ही टीमें दूसरी बार आमने सामने रहने वाली है। पहले मुकाबले में राजस्थान को चेन्नई के हाथों जीत का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब चेन्नई की टीम यह मुकाबला जीतकर अपनी हार का बदला लेना चाहेगी। आइए जानते हैं इसमें से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

कांटे का होगा RR vs CSK का मुकाबला

इस सीजन के अंदर जब पहली बार राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला हुआ था उस समय धोनी की टीम थोड़ी असंतुलित नजर आ रही थी। लेकिन इस समय सीएसके की टीम लगातार मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन की पोजीशन पर है। पिछले मुकाबले में राजस्थान के हाथों हारने के बाद चेन्नई लगातार सभी मुकाबले जीत चुकी है। अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में चेन्नई ने 5 में जीत दर्ज की है और टेबल टॉपर बन गई है। ऐसे में अब राजस्थान रॉयल्स को उन्हें हराना आसान नहीं होगा।

राजस्थान रॉयल्स और सीएसके head-to-head रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स ने इस बार आईपीएल में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया है। लेकिन अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए 27 मुकाबलों में चेन्नई ने 15 में जीत दर्ज की है। वही 12 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं।

वेदर रिपोर्ट

27 अप्रैल का दिन जयपुर में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 40% बारिश होने की संभावना के साथ ही बादल छाए रहेंगे और तापमान 23 डिग्री से 33 डिग्री के बीच में रहेगा।

पिच रिपोर्ट

इस बार आईपीएल के अंदर अभी तक एक मुकाबला इस मैदान पर खेला गया है। अब तक आईपीएल के सभी सीजन में 48 मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले जा चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स का यह सबसे प्रमुख मैदान है। पिच गेंदबाजों की मदद करेगा। अब तक कोई भी टीम यहां पर 200 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाई है।

यह भी पढ़े – “फील्डिंग में भी जीरो…!” RCB की ख़राब फील्डिंग का सोशल मीडिया पर उड़ा जमकर मजाक, वायरल हो रहे मजेदार ट्वीट्स

Cric AMP · Quick view
View full