Rajasthan Royals को हार के बाद लगा तगड़ा झटका, टीम का मुख्य खिलाड़ी अगले मुकाबले से हुआ बाहर!
Rajasthan Royals आईपीएल 2023 का आठवां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में गुवाहाटी के बरसपारा स्टेडियम पर खेला गया। इस मुकाबले के अंदर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5 रन से हार झेली है। पंजाब की टीम ने लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज की है। आईपीएल के अंदर यह राजस्थान रॉयल्स
Rajasthan Royals आईपीएल 2023 का आठवां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में गुवाहाटी के बरसपारा स्टेडियम पर खेला गया। इस मुकाबले के अंदर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5 रन से हार झेली है। पंजाब की टीम ने लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज की है। आईपीएल के अंदर यह राजस्थान रॉयल्स की पहली हार है। मजबूत बैटिंग लाइनअप होने के बाद भी राजस्थान रॉयल्स यह मैच हार गई।
Rajasthan Royals की बैटिंग लाइनअप की चर्चा
198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत रविचंद्रन अश्विन और यशस्वी जायसवाल ने की। फर्स्ट डाउन पर जोश बटलर को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। सलामी बल्लेबाज के रूप में रविचंद्रन अश्विन को देखकर हर कोई चौक गया। आखिर कैसे जोश बटलर की जगह रविचंद्रन अश्विन को दे दी गई? आर अश्विन ज्यादा देर नहीं टिक सके और 4 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए। अब संजू सैमसन ने कारण बताया है कि किस वजह से रविचंद्रन अश्विन को जोश बटलर के स्थान पर सलामी बल्लेबाज के रूप में भेजा गया।
संजू सैमसन ने दी जानकारी
संजू सैमसन ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, “जोश बटलर जब प्रभसिमरन सिंह का कैच ले रहे थे। उस समय इंजर्ड हो गए थे। जब राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत होने वाली थी उस समय उनकी उंगलियों में दर्द हो रहा था। इस वजह से उनको बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजकर अश्विन को भेजा गया।” लेकिन फैंस यह सवाल पूछ रहे हैं कि संजू सैमसन खुद भी तो सलामी बल्लेबाज के रूप में आ सकते थे।
अगले मैच से बाहर हो सकते हैं जोश बटलर
उंगलियों में लगी चोट की वजह से 8 अप्रैल को गुवाहाटी के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जोस बटलर बाहर हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इसके बारे में कंफर्म रिपोर्ट नहीं आई है।
यह भी पढ़े – VIDEO: अश्विन की Shikhar Dhawan को मांकड़ करने की कोशिश, बाद में इसी कारण से मिली 5 रनों से हार