WATCH: अभिनव ने टपकाया आसान कैच, तो गुस्से में आगबबूला हुए Rashid Khan, लाइव मैच में लगाई फटकार
Rashid Khan: आईपीएल का 30वां मुकाबला शनिवार दोपहर गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एकाना स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद तक सबकी साँसे रुकी हुई थी, लेकिन गुजरात ने अंत में 7 रनों से जीत दर्ज कर ली। हालाँकि गुजरात यहाँ शायद एक बड़ी जीत भी दर्ज कर
Rashid Khan: आईपीएल का 30वां मुकाबला शनिवार दोपहर गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एकाना स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद तक सबकी साँसे रुकी हुई थी, लेकिन गुजरात ने अंत में 7 रनों से जीत दर्ज कर ली। हालाँकि गुजरात यहाँ शायद एक बड़ी जीत भी दर्ज कर सकता था., अगर मैच के बीच में कुछ आसान कैच पकड़ लिए जाते।
Rashid Khan हुए गुस्सा
M30: LSG vs GT – Match Highlights https://t.co/nAvk5nxA6r
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 22, 2023
दरअसल दूसरी पारी के 9वे ओवर के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और क्रुनाल पांड्या एक बड़ी साझेदारी कर रहे थे। गुजरात को विकेट की सख्त जरुरत थी, जिसका मौका भी राशिद खान ने बनाया, लेकिन उन्हें फील्डर अभिनव का साथ नहीं मिला। यह ओवर की दूसरी गेंद पर हुआ जब क्रुनाल बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, जब गेंद सीधी अभिनव मनोहर के हाथों में गई, लेकिन उन्होंने कैच छोड़ दिया। इसके बाद गेंदबाजी कर रहे राशिद खान काफी गुस्से में नजर आये।
गुजरात ने अंतिम ओवर में जीता मैच
फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए थे। इस दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या ने 66 रनों की पारी खेली। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स बेहतरीन बल्लेबाजी कर रही थी। उनकी तरफ से कप्तान केएल राहुल ने 68 रनों की पारी खेली। हालाँकि अंतिम ओवर में जब उन्हें सिर्फ 12 रन की जरुरत थी, तब केएल राहुल आउट हो गए। इसके बाद ओवर में तीन अन्य खिलाड़ी भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हुए और यह लक्ष्य हासिल नहीं कर सके।