Rashid Khan ने ली इस आईपीएल की सबसे पहली हैट्रिक, जश्न का वीडियो हुआ वायरल
Rashid Khan: आज आईपीएल में पहला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखने को मिला। इस रोमांचक मुकाबले में कई मोड़ ऐसे आये, जब किसी भी फैन के लिए यह तय कर पाना मुश्किल हो रहा था, की यह मैच किस तरफ जाने वाला हैं। इस मुकाबला में [...]
Rashid Khan: आज आईपीएल में पहला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखने को मिला। इस रोमांचक मुकाबले में कई मोड़ ऐसे आये, जब किसी भी फैन के लिए यह तय कर पाना मुश्किल हो रहा था, की यह मैच किस तरफ जाने वाला हैं। इस मुकाबला में राशिद खान गुजरात की कप्तानी कर रहे थे, और इसी मुकाबले में उन्होंने आईपीएल में अपनी पहली हैट्रिक भी हासिल कर ली।
Rashid Khan की हैट्रिक
राशिद खान ने अपनी यह हैट्रिक दूसरी पारी के 17वें ओवर में ली। उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर आंद्रे रसेल को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद सुनील नारायण को जयंत यादव के हाथों कैच आउट करवाया, और फिर तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को लेग बिफोर विकेट आउट किया। इसके साथ ही आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले राशिद खान चौथे गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह पहले ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 4 हैट्रिक अपने नाम कर ली हैं। इस हैट्रिक के बाद राशिद खान के जश्न का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
𝐇𝐀𝐓-𝐓𝐑𝐈𝐂𝐊 𝐟𝐨𝐫 𝐑𝐚𝐬𝐡𝐢𝐝 𝐊𝐡𝐚𝐧! 👏 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2023
Andre Russell ✅
Sunil Narine ✅
Shardul Thakur ✅
We have our first hat-trick of the #TATAIPL 2023 & it's that man – @rashidkhan_19! 🙌 🙌
Follow the match ▶️ https://t.co/G8bESXjTyh#TATAIPL | #GTvKKR | @gujarat_titans pic.twitter.com/fJTg0yuVwu
रोमांचक मुकाबले में KKR की जीत
इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने मजबूत बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 204 रन बनाए। इस दौरान सबसे ज्यादा 63 रनों की नाबाद पारी विजय शंकर ने खेली, वहीँ साईं सुदर्शन ने भी अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए 53 रन जड़े।
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और दोनों ओपनर बल्लेबाज जल्दी ही आउट हो गए। हालाँकि इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर ने पारी को संभाले रखा। अय्यर ने 40 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए 3 विकेट से कोलकाता नाईट राइडर्स को जीत दिलाई।