KL Rahul की खराब फॉर्म पर रवि शास्त्री ने साधा निशाना, सरेआम लगा दी बल्लेबाज की क्लास

KL Rahul इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही भारतीय टीम का हिस्सा हैं। लेकिन साथ ही वे इस टीम की सबसे कमजोर कड़ी भी बने हुए हैं। पिछले डेढ़ साल से कोई भी शतक लगाने में कामयाब न हुए राहुल, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी कुछ ख़ास नहीं कर सके हैं। राहुल ने दोनों [...]

By ·

KL Rahul इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही भारतीय टीम का हिस्सा हैं। लेकिन साथ ही वे इस टीम की सबसे कमजोर कड़ी भी बने हुए हैं। पिछले डेढ़ साल से कोई भी शतक लगाने में कामयाब न हुए राहुल, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी कुछ ख़ास नहीं कर सके हैं। राहुल ने दोनों मैचों में एक बार भी 20 से अधिक रनों का आंकड़ा पार नहीं किया हैं। उनके इसी प्रदर्शन को लेकर अब पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने उन्हें फटकार लगाईं हैं।

रवि शास्त्री ने KL Rahul पर साधा निशाना

रवि शास्त्री का कहना हैं कि टीम प्रबंधन को उन्हें बेहतर तरीके से हैंडल करना चाहिए। क्योंकि, वे जानते हैं कि उनकी फॉर्म और मानसिक स्थिति कैसी हैं। शुभमन गिल को कैसे देखना हैं, यह काम भी टीम मैनेजमेंट का ही हैं।

“उपकप्तान टीम मैनेजमेंट तय करेगा, वे उसकी फॉर्म और मानसिक स्थिति को जानते हैं। उन्हें पता हैं कि शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज को उन्हें कैसे देखना हैं। मेरा हमेशा ये मानना हैं कि भारत के मैचों के लिए कभी उपकप्तान नहीं होना चाहिए। मैं हमेशा मैदान पर सबसे बेहतर 11 के साथ जाऊँगा। अगर कप्तान मैदान पर होगा तो खिलाड़ियों की नजर उस पर ही होगी, इसलिए आपको जटिलताए बनाने की जरुरत हैं,” शास्त्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा।

शास्त्री ने आगे राहुल के बारे में बात करते हुए कहा कि वह प्रतिभाशाली खिलाडी हैं। लेकिन, उन्हें इस प्रतिभा को परिणाम में बदलना ही होगा।

“वह प्रतिभाशाली खिलाडी हैं, लेकिन उसे अपनी छोटी परियों को बड़े स्कोर में तब्दील करना चाहिए। वह बेहतरीन खिलाडी हैं, लेकिन प्रतिभा ही सबकुछ नहीं हैं। राहुल को इसे परिणाम में बदलना होगा,” शास्त्री ने कहा।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full