“मैंने 2 छक्के मारे…!” प्लेयर ऑफ द मैच बनकर घमंड में आये Ravichandran Ashwin, दिया हैरान कर देने वाला बयान
Ravichandran Ashwin: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर मैच खेला गया। आखरी बॉल पर इस मैच का रिजल्ट निकला और जीत राजस्थान रॉयल्स की झोली में 3 रन से गिर गई। राजस्थान की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रविचंद्रन अश्विन को मैन ऑ
Ravichandran Ashwin: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर मैच खेला गया। आखरी बॉल पर इस मैच का रिजल्ट निकला और जीत राजस्थान रॉयल्स की झोली में 3 रन से गिर गई। राजस्थान की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रविचंद्रन अश्विन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शॉट लगाए उसके बाद दो महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए। इनके इस आलराउंडर प्रदर्शन के लिए हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है।
Ravichandran Ashwin ने दिया बयान
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद में पोस्ट मैच सेरेमनी के अंदर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, “मुझे लगता है कि मैंने अपने बल्लेबाजी से फैंस को हैरान किया है, मैं अगर बल्लेबाजी में ऊपरी कर्म पर आता हूं तो फैंस को लगता है कि यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला है, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि टीम ने मुझे यह भूमिका दी है। संजू सैमसन के आउट होने के बाद मुझे क्रीज पर रुकना था और मुझे सेट होने के लिए कुछ गेंदों की जरूरत थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में मेरा प्रदर्शन अच्छा था और मैं गेंदबाजी भी सही लेंथ पर डालने में सक्षम हूँ। पंजाब के खिलाफ में सफल नहीं रहा लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आगे मैं सफल नहीं होगा। बस सब कुछ मेरी शर्तों पर होना चाहिए।”
मैच में ऑलराउंडर भूमिका निभाई
आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन को इस मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। 22 गेंदों पर इन्होंने 2 छक्के और एक चौका लगाते हुए 30 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उसके बाद चार ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 25 रन देकर दो विकेट झटक लिए। बल्लेबाजी करने के दौरान उन्होंने दोनों छक्के लगातार टिकाए थे जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
यह भी पढ़े – चेन्नई की हार के बाद खुशी से नाचने लगे Akash Chopra, इंटरनेट पर वायरल हो गया विडियो