Ravichandran Ashwin ने प्रीमियर लीग में लगाई बोली, इस खिलाड़ी के लिए खर्च किये लाखों रूपये! शुरू हुई नीलामी प्रक्रिया

Ravichandran Ashwin: आईपीएल की तरह ही छोटे स्तर पर तमिलनाडु प्रीमियर लीग का आगाज होने वाला है। इस लीग के लिए महाबलीपुरम के एक फाइव स्टार होटल के अंदर 908 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। रजिस्ट्रेशन कर चुके खिलाड़ियों की बोली के अंदर रविचंद्रन अश्विन अपनी टीम के लिए अच्छे खिलाड़ियों क

By ·

Ravichandran Ashwin: आईपीएल की तरह ही छोटे स्तर पर तमिलनाडु प्रीमियर लीग का आगाज होने वाला है। इस लीग के लिए महाबलीपुरम के एक फाइव स्टार होटल के अंदर 908 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। रजिस्ट्रेशन कर चुके खिलाड़ियों की बोली के अंदर रविचंद्रन अश्विन अपनी टीम के लिए अच्छे खिलाड़ियों को खरीदते हुए नजर आए। टीम इंडिया में खेल चुके विजय शंकर और वाशिंगटन सुंदर इस नीलामी की शुरुआती स्टेज में ही खरीद लिए गए। आईपीएल के नाम से मशहूर होने वाली है लीग बहुत ही पॉपुलर है। इसके अंदर साईं सुदर्शन नाम से एक खिलाड़ी को रविचंद्रन अश्विन ने खरीदने में ज्यादा रुचि दिखाई।

Ravichandran Ashwin ने दिखाई साईं सुदर्शन में दिलचस्पी

पिछले साल आईपीएल के अंदर गुजरात टाइटंस के अंदर साईं सुदर्शन का प्रदर्शन बेहद कमाल रहा था। इसी वजह से तमिलनाडु प्रीमियर लीग के अंदर साईं सुदर्शन को पहले दिन की बोली में लाइका कोवई किंग्स टीम ने 21.6 लाख रूपये में ख़रीदा। हालांकि इस खिलाड़ी को रविचंद्रन अश्विन अपनी टीम के लिए खरीदना चाहते थे लेकिन बजट नहीं होने की वजह से नहीं खरीद पाए।

कौन-कौन खरीदे गए

तमिलनाडु प्रीमियर लीग के अंदर पहली बार लाइका कोवई किंग्स टीम खेलती हुई नजर आने वाली है। इस नीलामी प्रक्रिया के अंदर संजय यादव को चार बार की तमिलनाडु प्रीमियर लीग विनर चेपॉक सुपर गिलीज ने 17.60 रुपए में खरीदा। संजय यादव के भाई सोनू यादव भी ऑलराउंडर खिलाड़ी है जिनको नेल्लाई रॉयल किंग्स ने 15.2 लाख रूपये में खरीदा। इसके अलावा पहले दिन की नीलामी में तिरूपुर तमिझंस जिसने साईं किशोर को 13 लाख रुपए में खरीदा और विजय शंकर को 10.25 लाख रुपए में खरीदा।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full