Ravichandran Ashwin ने प्रेस में खोली IPL की पोल, तो भड़की हुई BCCI ने सुनाई सजा

Ravichandran Ashwin उन चुनिन्दा भारतीय खिलाड़ियों में से हैं, जो खेल के अलावा भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। फिर चाहे इसका कारण उनके द्वारा दिए गए बयान हो, या फिर सोशल मीडिया पर किसी से किया गया मजाक।हाल ही में रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर से चर्चा में आ गए, जब उन्होंने इंटरव्यू

By ·

Ravichandran Ashwin उन चुनिन्दा भारतीय खिलाड़ियों में से हैं, जो खेल के अलावा भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। फिर चाहे इसका कारण उनके द्वारा दिए गए बयान हो, या फिर सोशल मीडिया पर किसी से किया गया मजाक।हाल ही में रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर से चर्चा में आ गए, जब उन्होंने इंटरव्यू के दौरान आईपीएल की पॉल खोल दी। वहीँ अश्विन के बयान से खफा हुई BCCI ने उन पर तुरंत एक्शन भी ले लिया।

Ravichandran Ashwin ने अंपायर पर लगाया आरोप

हाल ही में बुधवार, 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 3 रनों से जीत दर्ज कर ली। मैच के बाद इंटरव्यू के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने आरोप लगाया कि अंपायरों ने इस मुकाबले में अपनी ही मर्जी से गेंद बदल दी थी। ऐसा इससे पहले उन्होंने कहीं नहीं देखा।

“यह हैरान करने वाला था कि, अंपायरों ने ओंस के कारण अपनी ही मर्जी से गेंद बदल दी। ऐसा इससे पहले तो कभी नहीं हुआ, जिसे देखकर मैं हैरान था। सच कहूँ तो इस बार आईपीएल में मैच के दौरान लिए गए फैसलों से मैं भी हैरान हूँ। मेरा मतलब हैं कि इससे मैच के परिणाम बदल सकते हैं, इसीलिए मैं हैरान हूँ। मेरा मानना हैं कि इसमें थोडा संतुलन बनाने की जरुरत हैं। हमारी टीम गेंदबाजी कर रही थी, लेकिन हमने गेंद बदलने के लिए नहीं कहा। अंपायर ने अपनी मर्जी से गेंद बदल दी और पूछने पर कहा कि हम ऐसा कर सकते हैं,” अश्विन ने मैच के बाद इंटरव्यू में कहा।

रविचंद्रन अश्विन पर BCCI ने लगाया जुर्माना

रविचंद्रन अश्विन का यह बयान आईपीएल के नियमों का उल्लघन करता हैं। नियमों के अनुसार आईपीएल की हिस्सा कोई भी खिलाड़ी या अन्य अधिकारी किसी भी अन्य ऑफिसियल पर पब्लिक में किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं कर सकता। अश्विन ने इसी नियम का उल्लंघन किया हैं, जिसके चलते उनके ऊपर मैच फीस का 25% जुर्माना लगा दिया गया हैं।

Cric AMP · Quick view
View full