Ashwin की फिरकी में फसें उस्मान ख्वाजा, आउट होने के बाद नहीं हुआ यकीन, देखें VIDEO

Ravichandran Ashwin: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा दिन चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया को चौथी पारी में 76 रन का लक्ष्य मिला है। भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट में जीतना बहुत ही जरूरी है। भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे दिन खेल के पहले सत्र में ही अपनी गेंदबाज

By ·

Ravichandran Ashwin: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा दिन चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया को चौथी पारी में 76 रन का लक्ष्य मिला है। भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट में जीतना बहुत ही जरूरी है। भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे दिन खेल के पहले सत्र में ही अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। 76 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहला झटका रविचंद्रन अश्विन ने दिया है। अश्विन ने उस्मान ख्वाजा को श्रीकर भारत के हाथों कैच करवाकर भारत को पहली सफलता दिलाई है।

Ravichandran Ashwin की शानदार गेंदबाजी

रोहित शर्मा द्वारा रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन से गेंदबाजी की शुरुआत करवाई गई है। दोनों ही गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दे रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन ने अपनी स्पिन के जाल में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को फंसा लिया है। अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से इन्होंने दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर दूसरी ही गेंद पर विकेट हासिल कर लिया है।

उस्मान ख्वाजा को अश्विन की यह बॉल बिल्कुल समझ नहीं आई और बल्ले का किनारा लेती हुई विकेटकीपर श्रीकर भारत के हाथों में चली गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट 0 रन पर गवा दिया है। उम्मीद की जा रही है कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए भारतीय गेंदबाजों से जीत पाना आसान नहीं रहने वाला है।

अश्विन की इस गेंदबाजी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। जिसमें आप देख पाएंगे कि अश्विन ने किस प्रकार से अपनी गेंदबाजी के जाल में उस्मान ख्वाजा को फसाया है।

Cric AMP · Quick view
View full