जीत के लिए Ravichandran Ashwin उतरे बेईमानी पर, छुपाने पर भी कैमरे में कैद हो गई शर्मनाक हरकत, देखे वीडियो क्लिप
Ravichandran Ashwin: 19 अप्रैल को आईपीएल 2023 के अंदर राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स का मुकाबला खेला गया। जयपुर के SMS स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के अंदर राजस्थान की टीम को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम रविचंद्रन अश्वि
Ravichandran Ashwin: 19 अप्रैल को आईपीएल 2023 के अंदर राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स का मुकाबला खेला गया। जयपुर के SMS स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के अंदर राजस्थान की टीम को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम रविचंद्रन अश्विन की घातक गेंदबाजी के सामने बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाई। रविचंद्रन अश्विन के सामने सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी केएल राहुल और काइल मेयेर्स एक-एक रन के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। अश्विन ने इस मैच के अंदर एक शर्मनाक हरकत करते हुए काइल मेयेर्स को बेईमानी से आउट करने की कोशिश की जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
Ravichandran Ashwin की बेईमानी
राजस्थान की टीम गेंदबाजी करते हुए पहला विकेट काफी देर से हासिल कर पाई। केएल राहुल के दो कैच छूटने के बाद में संजू सैमसन काफी नाराज नजर आए। इसी बीच अश्विन ने एक ऐसी हरकत कर दी जो कैमरे में कैद हो गई। पारी के छठे ओवर में केएल राहुल स्ट्राइक पर थे और उन्होंने पॉइंट की तरफ एक शॉट खेला। शॉट खेलने के साथ ही काइल मैयर अपने क्रीज से काफी बाहर आ गए। लगभग आधी क्रीज छोड़ चुके थे लेकिन शॉट लगाने के बाद गेंद फील्डर के हाथ में गई तो केएल राहुल ने उन्हें वापस लौटने को कहा।
फिल्टर ने शानदार फील्डिंग करते हुए गेंद को तुरंत नॉन स्ट्राइक एंड पर रविचंद्रन अश्विन की तरफ दे मारा। रविचंद्रन अश्विन ने गेंद पकड़ कर जल्दी से विकेट पर मारने की कोशिश की लेकिन उनका हाथ विकेट से लगा और उन्होंने रनआउट की अपील कर दी। जब रीप्ले में देखा गया तो पता चला कि बॉल तो विकेट से लगी ही नहीं है। सिर्फ रविचंद्रन अश्विन का हाथ ही विकेट से लगा है। ऐसे में उनकी अपील को नकार दिया गया।
यहां देखिए अश्विन की बेईमानी का वीडियो
बेईमानी पर उतरे अश्विन pic.twitter.com/0XoAK8FWow
— Cricket Khelo (@cricketkhelo11) April 19, 2023
यह भी पढ़े – Jos Buttler ने लगाया 112 मीटर का तूफानी छक्का, स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी गेंद, देखें वायरल VIDEO