Video – “एक ही ओवर में लपेट दिया…!” Ravichandran Ashwin की घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया खेमे में खलबली, 1 ओवर में झटके 2 विकेट
Ravichandran Ashwin: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के अंदर ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरे सेशन के अंदर ऑस्ट्रेलिया ने एक भी विकेट नहीं गवाया था। लेकिन भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने एक ही ओव
Ravichandran Ashwin: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के अंदर ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरे सेशन के अंदर ऑस्ट्रेलिया ने एक भी विकेट नहीं गवाया था। लेकिन भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने एक ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट झटक लिए। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय 6 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाकर खेल रही है। उस्मान ख्वाजा अभी तक नाबाद हैं और 165 रन बना चुके हैं।
Ravichandran Ashwin की घातक गेंदबाजी
विकेट के लिए तरस रही भारतीय टीम को आखिरकार रविचंद्रन अश्विन ने दूसरे दिन पहली सफलता दिलाई। रविचंद्रन अश्विन ने अपने एक ही ओवर के अंदर पहले कैमरून क्रीम को श्रीकर भरत के हाथों कैच आउट करवाया। उसके बाद में एलेक्स कैरी को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट करवाया। इस समय मैदान पर उस्मान ख्वाजा के साथ मिचेल स्टार्क खेल रहे हैं।
बीसीसीआई ने रविचंद्रन अश्विन द्वारा एक ही ओवर में लिए गए 2 विकेट की वीडियो क्लिप टि्वटर हैंडल पर शेयर की है जो थोड़ी ही देर में वायरल हो गई है। रविचंद्रन अश्विन ने इस सीरीज में अभी तक बेहतरीन गेंदबाजी की है। चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने अभी तक 3 विकेट हासिल किए हैं। वही मोहम्मद शमी ने 2 विकेट और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया है।
𝐎𝐧𝐞 𝐛𝐫𝐢𝐧𝐠𝐬 𝐭𝐰𝐨! 🔥🔥
— BCCI (@BCCI) March 10, 2023
A sigh of relief for #TeamIndia as @ashwinravi99 strikes twice in an over to remove Cameron Green and Alex Carey 💪🏻💪🏻
Follow the match ▶️ https://t.co/8DPghkx0DE#INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/e8caRqCHOq