“ये तो वनडे में भी नं.1 बनेगा…!” Ravindra Jadeja ने विकेट लेने के बाद पकड़ा खतरनाक कैच, फैंस ने सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

Ravindra Jadeja: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर पहला एकदिवसीय मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने तेज तर्रार पारी खेली है। लेकिन रविन्द्र जड़ेजा की स्पिन क

By ·

Ravindra Jadeja: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर पहला एकदिवसीय मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने तेज तर्रार पारी खेली है। लेकिन रविन्द्र जड़ेजा की स्पिन के जाल में फंसकर इन्होने शॉट खेलने की कोशिश की और मोहम्मद सिराज के हाथों कैच हो गए। उसके थोड़ी देर बाद रविन्द्र जड़ेजा ने मार्नस लाबूशेन का शानदार कैच पकड़ा। अब सोशल मीडिया पर इनकी तारीफ हो रही है।

Ravindra Jadeja ने विकेट लिया और पकड़ा शानदार कैच

मिचेल मार्श ने अर्धशतक पूरा होने के बाद तेज तर्रार शॉट लगाने शुरू कर दिए। इन्होने अपनी 65 रन की पारी में 5 छक्के और 8 चौके लगाये। कप्तान हार्दिक पांड्या ने रविन्द्र जड़ेजा को इन्हें आउट करने भेजा और उन्होंने सफलता हासिल करते हुए मिचेल मार्श को आउट कर दिया।

उसके बाद मार्नस लाबशेन ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन कुलदीप यादव की बॉल पर जड़ेजा ने शानदार कैच पकड़ा। रविन्द्र जड़ेजा की इस परफॉरमेंस का वीडियो अब इन्टरनेट पर वायरल हो रहा है। लोग इनकी तारीफ में सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे है।

आइये एक नजर डालते है रविन्द्र जड़ेजा की तारीफ वाले ट्वीट पर

यह भी पढ़े – “BCCI का दामाद आया फॉर्म में…!” KL Rahul ने हवा में उछलकर पकड़ा स्टीव स्मिथ का कैच, फैंस ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Cric AMP · Quick view
View full