Ravindra Jadeja ने 2 विकेट लेकर रच दिया इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज

Ravindra Jadeja: आईपीएल 2023 के अंदर 12 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में मुकाबला खेला गया। चेपक स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई की टीम का प्रदर्शन हमेशा से ही शानदार रहा है। लेकिन राजस्थान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई की टीम को 3 रन [

By ·

Ravindra Jadeja: आईपीएल 2023 के अंदर 12 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में मुकाबला खेला गया। चेपक स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई की टीम का प्रदर्शन हमेशा से ही शानदार रहा है। लेकिन राजस्थान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई की टीम को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। अंतिम बॉल तक चले इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 3 रन से जीत हासिल कर ली है। चेन्नई की तरफ से इस मैच में रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Ravindra Jadeja ने बना दिया रिकॉर्ड

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी और चेन्नई के दिग्गज गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर दो बड़े विकेट झटके। यह विकेट लेने के साथ ही रविंद्र जडेजा ने ऐसा विश्व रिकॉर्ड बना दिया है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने पहले देवदत्त पादिक्कल को आउट किया। उसके बाद में खतरनाक फॉर्म में नजर आ रहे संजू सैमसन को बिना खाता खोले ही आउट कर दिया। 2 विकेट लेने के साथ ही रविंद्र जडेजा के आईपीएल के अंदर 200 विकेट पूरे हो गए हैं और ऐसा करने वाले रविंद्र जडेजा भारत के एकमात्र लेफ्ट आर्म स्पिनर है।

चेन्नई की हुई 3 रन से हार

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सिर्फ 172 रन ही बना पाई। अंतिम बॉल पर जीत के लिए 5 रन की जरूरत थी और स्ट्राइक पर MS Dhoni थे। लेकिन इस बार धोनी के बल्ले से छक्का नहीं निकल पाया।

यह भी पढ़े – CSK vs RR मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, RR टीम ने किया बाकि टीमों को पस्त, देखे नई लिस्ट

Cric AMP · Quick view
View full