Virat Kohli की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन में लौटी RCB, पंजाब किंग्स को 24 रनों से दी शिकस्त

Virat Kohli की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन अपना छठा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्ही के घरेलु मैदान मोहाली में खेला। इस मैच में विराट कोहली ने 556 दिन के बाद आरसीबी की कप्तानी संभाली थी। इससे पहले फाफ डू प्लेसिस टीम की कमान संभाल रहे थे। इस मुकाबले से पहले [

By ·

Virat Kohli की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन अपना छठा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्ही के घरेलु मैदान मोहाली में खेला। इस मैच में विराट कोहली ने 556 दिन के बाद आरसीबी की कप्तानी संभाली थी। इससे पहले फाफ डू प्लेसिस टीम की कमान संभाल रहे थे। इस मुकाबले से पहले फाफ अपनी पसलियों में दर्द अनुभव कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें टीम में सिर्फ बल्लेबाजी के लिए रखा गया था। वहीँ टीम की कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे।

Virat Kohli ने दी RCB को मजबूत शुरुआत

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसका जवाब आरसीबी ने मजबूत बल्लेबाजी के साथ दिया। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस के बीच 137 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान विराट कोहली ने 59 और फाफ ने 84 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली। हालाँकि इसके बाद कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पाया और 20 ओवर में कुल 174 रन ही बने। इस दौरान पंजाब की तरफ से हरप्रीत बरार ने 2 विकेट झटके जबके अर्शदीप और नैथन एलिस को 1-1 विकेट मिला।

पंजाब किंग्स की फाइट

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के विकेट लगातार गिर रहे थे, और 27 रनों पर 3 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इस दौरान इम्पैक्ट प्लेयर प्रभसिमरन सिंह ने 46 और जितेश शर्मा ने 41 रनों की पारियां खेली, लेकिन पंजाब किंग्स की पूरी टीम सिर्फ 150 रनों पर सिमट गई। इस दौरान आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके और 1 रनआउट भी किया। आरसीबी ने यह मैच 24 रनों से जीता और जीत के साथ ही आरसीबी अब पॉइंट्स टेबल में 6 अंको के साथ पांचवें स्थान पर पहुँच गई हैं।

Cric AMP · Quick view
View full