Virat Kohli के नहीं, इस खिलाड़ी के नाम नारे लगाते है RCB फैंस, स्टेडियम के नजारा देखकर उड़ जायेंगे होश, वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli: आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। सभी टीम इसके लिए जमकर तैयारियां कर रही हैं। इस समय रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम बेंगलुरु में प्रैक्टिस कर रही है। यहां पर सभी खिलाड़ी जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। मैदान पर बहुत सार

By ·

Virat Kohli: आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। सभी टीम इसके लिए जमकर तैयारियां कर रही हैं। इस समय रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम बेंगलुरु में प्रैक्टिस कर रही है। यहां पर सभी खिलाड़ी जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। मैदान पर बहुत सारे दर्शकों ने विराट कोहली के बजाय किसी और खिलाड़ी को लेकर जबरदस्त हुटिंग की जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में Virat Kohli की जगह लगे एबी डी विलियर्स के नारे

रविवार के दिन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने सभी फैंस के लिए अपने सभी पुराने खिलाड़ियों को चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुलाया। प्रैक्टिस सेशन के दौरान सभी दिग्गज खिलाड़ी स्टेडियम में इकट्ठे हुए। दर्शक मैदान पर एबी डी विलियर्स को देखकर उसके नाम के नारे लगाने लगे। अब यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

विराट कोहली इस दौरान जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए साथ ही खिलाड़ियों के साथ मस्ती भी की। विराट कोहली इस बार रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे। पिछले साल ही विराट कोहली ने आईपीएल से कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया था। इनके स्थान पर फाफ डुप्लेसिस को नया कप्तान बनाया गया है।

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का आई पी एल 2023 में पहला मैच 2 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होने वाला है। आरसीबी की टीम ने अभी तक आईपीएल का कोई भी खिताब नहीं जीता है। ऐसे में इस बार सीजन की शुरुआत जीत के साथ करने की कोशिश रहेगी।

यह भी पढ़े – “ये इस लिस्ट में क्या कर रहा है…!” BCCI ने बुमराह को किया A+ केटेगरी में शामिल, फैंस कर रहे सोशल मीडिया पर ट्रोल

Cric AMP · Quick view
View full