RCB के खिलाड़ियों ने इस तरह मनाई होली, विदेशी खिलाड़ियों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

RCB इस समय महिला प्रीमियर लीग की सबसे बेहतरीन टीम में से एक हैं। हालाँकि बावजूद इसके, उनकी शुरुआत इस सीजन कुछ अच्छी नहीं रही हैं। उन्हें अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। मगर इससे खिलाड़ियों का उत्साह बिलकुल भी कम नहीं हुआ। हाल ही में खुद को थोड़ा समय देते [...

By ·

RCB इस समय महिला प्रीमियर लीग की सबसे बेहतरीन टीम में से एक हैं। हालाँकि बावजूद इसके, उनकी शुरुआत इस सीजन कुछ अच्छी नहीं रही हैं। उन्हें अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। मगर इससे खिलाड़ियों का उत्साह बिलकुल भी कम नहीं हुआ। हाल ही में खुद को थोड़ा समय देते हुए, RCB के खिलाड़ियों ने होली के त्योंहार को मनाया।

RCB के खिलाड़ियों ने इस तरह मनाई होली

आरसीबी के सोशल मीडिया पर मंगलवार को कुछ तस्वीरें पोस्ट की गयी। इन तस्वीरों में सभी खिलाडी और स्टाफ मेम्बर्स होली मनाते और रंग लगाते नजर आ रहे हैं। कप्तान स्मृति मंधाना से लेकर विदेशी खिलाड़ियों में एलिसे पैरी और सोफी डीवाइन जैसे खिलाड़ी भी खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

WPL में कमजोर रहा प्रदर्शन

फिलहाल अगर उनके WPL में प्रदर्शन की बात करे, तो यह काफी कमजोर रहा हैं। आरसीबी को अपने पहले दोनों मुकाबलों में बड़ी हार का सामना करना पड़ा हैं। उन्हें पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 60 रनों से शिकस्त दी, तो दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।

आरसीबी अब अपना अगला मुकाबला गुरुवार 8 मार्च को गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। गुजरात की टीम को भी अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उम्मीद यहीं हैं कि आरसीबी इस बार जीत दर्ज कर पाएगी।

यह भी पढ़ें: “रुला दिया ने बेचारी को…!” MI ने 9 विकेट से दी RCB को शिकस्त, मैच के बाद धांसू मीम्स हुए वायरल

Cric AMP · Quick view
View full