आईपीएल के 3 दिग्गज आये मैदान पर पर एक साथ, RCB टीम की फैन फॉलोविंग उड़ा देगी होश, विराट एंड कंपनी ने लांच की अपनी नई जर्सी

RCB: आईपीएल 2023 का नया सीजन शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। 31 मार्च 2023 से यह सीजन शुरू हो जाएगा। इस बार पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पिछली बार की विजेता गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम इस समय चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मौजूद है [.

By ·

RCB: आईपीएल 2023 का नया सीजन शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। 31 मार्च 2023 से यह सीजन शुरू हो जाएगा। इस बार पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पिछली बार की विजेता गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम इस समय चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मौजूद है जहां पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रही है। विराट कोहली भी इस टीम से जुड़ चुके हैं। इस टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल फैंस से मिलने स्टेडियम पर पहुंचे। फिर क्या था जो नजारा देखने को मिला वह होश उड़ा देगा।

RCB के 2 लीजेंड्स पहुंचे चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु पर

आरसीबी की टीम ने साल 2023 के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण करने हेतु पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल को चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बुलाया। मैदान पर विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे तीन महान खिलाड़ियों को एक साथ देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर पहुंच गया। विराट कोहली ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें चिन्नास्वामी स्टेडियम का नजारा देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में फैंस खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया है तेजी से वायरल हो रहा है। एबी डी विलियर्स और क्रिस गेल दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं और इनके पीछे-पीछे पूरी टीम चलती हुई नजर आ रही है। क्रिस गेल हमेशा की तरह ही अपने फनी अंदाज में नजर आए और कई बार उन्होंने दर्शकों को डांस स्टेप भी दिखाएं। इसके अलावा गंगम स्टाइल गाने पर डांस करते हुए नजर आए।

यहां देखें यह मजेदार वायरल वीडियो

यह भी पढ़े – Afghanistan ने रचा इतिहास, पाकिस्तानी खेमे में छाया मातम, वीडियो हुआ वायरल

Cric AMP · Quick view
View full