VIDEO: जीत के लिए खेल भावना की धज्जियाँ उड़ाने को तैयार थी RCB, वायरल हुआ फाइनल ओवर का वीडियो
RCB और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सोमवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला, सीजन के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक था। इस मुकाबले में कई बेहतरीन पारियां देखने को मिली, और फिर भी मैच अंतिम गेंद पर जाकर समाप्त हुआ। यहाँ तक की RCB और LSG दोनों ही टीमें इस मैच को [...]
RCB और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सोमवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला, सीजन के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक था। इस मुकाबले में कई बेहतरीन पारियां देखने को मिली, और फिर भी मैच अंतिम गेंद पर जाकर समाप्त हुआ। यहाँ तक की RCB और LSG दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के लिए कुछ भी करने को तैयार थी। फिर भले ही दोनों को उसके लिए खेल भावना की धज्जियाँ ही क्यों न उडानी पड़े।
RCB के बल्लेबाजों ने लूटी महफ़िल
इस मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मात्र 44 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने भी 29 गेंदों में 59 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीँ कप्तान फाफ डू प्लेसिस 79 रन बनाकर नाबाद रहे। इन तूफानी पारियों की बदौलत आरसीबी ने पहली ही पारी में 212 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया।
हालाँकि इन पारियों पर मार्कस स्टॉइनिस और निकोलस पूरण के अर्द्धशतक भारी पड़े। मार्कस स्टॉइनिस ने इस मुकाबले में मात्र 30 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। वहीँ निकोलस पूरण ने तो मात्र 19 गेंदों में 62 रन जड़ दिए। हालाँकि इसके बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स को अंतिम ओवर में 5 रनों की जरुरत थी, और कोई भी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज क्रीज पर नहीं था।
अंतिम ओवर में हुआ ड्रामा
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 11, 2023
दरअसल यह सारा ड्रामा अंतिम ओवर में हुआ जब हर्षल पटेल ने इस ओवर में 2 विकेट झटके। अब अंतिम गेंद पर सिर्फ 1 रन की जरुरत थी, और आरसीबी को भी इस मुकाबले को सुपर ओवर तक ले जाने के लिए अंतिम ओवर में 1 विकेट चाहिए था।
अंतिम बॉल पर आवेश खान स्ट्राइक पर थे। लेकिन हर्षल पटेल के गेंद डालने से पहले ही दूसरे एंड पर खड़े रवि बिश्नोई क्रीज छोड़कर काफी आगे निकल गए। मौका पाकर हर्षल ने उन्हें मांकड़ करने की भी कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गयी। अंत में आवेश खान ने 1 रन लेकर टीम को जीत दिला दी। हालाँकि जीत के लिए अंतिम गेंद पर की गयी रवि बिश्नोई और हर्षल पटेल की इस हरकत ने खेल भावना की धज्जियाँ उड़ा दी।