Ellyse Perry का तूफानी छक्का, मैदान के बाहर जाकर गिरी बॉल, वीडियो वायरल

Ellyse Perry: महिला प्रीमियर लीग यानी WPL में आज का मुकाबला RCB और यूपी वारियर्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं। इससे पहले आरसीबी को पहले तीनो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उनके [...]

By ·

Ellyse Perry: महिला प्रीमियर लीग यानी WPL में आज का मुकाबला RCB और यूपी वारियर्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं। इससे पहले आरसीबी को पहले तीनो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उनके लिए यह मुकाबला बेहद ही जरुरी हैं।

RCB की बल्लेबाजी फिर फ्लॉप

इस मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी एक बार फिर से फ्लॉप रही। कप्तान स्मृति मंधाना सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गयी। इस दौरान टीम की सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज एलिसा पैरी ही रही, जिन्होंने 52 रनों की पारी खेली। हालांकि इस पारी के बावजूद आरसीबी की टीम यह खबर लिखे जाने तक 16 ओवर में सिर्फ 124 रन बना पाई हैं।

Ellyse Perry ने जड़ा तूफानी छक्का

इस मैच में 6वें ओवर के दौरान जब राजेश्वरी गायकवाड़ गेंदबाजी कर रही थी, तब एलिसा पैरी ने सामने के तरफ एक तूफानी छक्का जड़ा। यह छक्का इतना बेहतरीन था कि, गेंद सीधी खेल के मैदान से बाहर, दर्शकों के पास जाकर गिरी। पैरी का यह तूफानी छक्का देखकर डगआउट में बैठी पूरी आरसीबी की टीम तालियाँ बजाने लगी। उनके इस तूफानी छक्के का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

Cric AMP · Quick view
View full