RR के खिलाफ RCB ने पहनी हरी जर्सी, टॉस विराट कोहली ने संजू को दिया खास तौहफा, कारण जानकार आप भी करेंगे सलाम

RCB vs RR: आईपीएल में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के मध्य चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। यह मुकाबला बेहद ख़ास हैं, क्योंकि यहाँ एक बार फिर आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली कर रहे हैं। वहीँ इस मुकाबले में वह एक बेहद खास मकसद के लिए खेलने वाले ह

By ·

RCB vs RR: आईपीएल में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के मध्य चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। यह मुकाबला बेहद ख़ास हैं, क्योंकि यहाँ एक बार फिर आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली कर रहे हैं। वहीँ इस मुकाबले में वह एक बेहद खास मकसद के लिए खेलने वाले हैं, जिसे जानकार आप भी उन्हें सलाम करेंगे।

RCB ने पहनी हरी जर्सी

दरअसल आरसीबी की टीम हर सीजन 1-2 से दो मुकाबले अपनी हरी जर्सी में खेलती हैं। इसके पीछे का कारण पृथ्वी पर हरियाली को बढ़ावा देना हैं। आरसीबी की टीम हर साल पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को इस मुहीम के जरिये फैंस के सामने लाती हैं। इस मुकाबले में भी उन्होंने ऐसा ही किया। इसके लिए टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानो ने एक-दूसरे को गमले भी गिफ्ट किये। आरसीबी की इस मुहीम की सभी फैंस तारीफ़ करते हैं।

फ्लॉप हुए विराट कोहली

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ आरसीबी की टीम संघर्ष करती नजर आई हैं। कप्तान विराट कोहली के पहली ही गेंद पर डक आउट होने के बाद फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के बीच 127 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान फाफ डू प्लेसिस ने 62 रनों की पारी खेली। वहीँ ग्लेन मैक्सवेल ने 77 रन बनाए। हालाँकि इसके बाद आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर पाया। जिसके चलते टीम का स्कोर 20 ओवर में सिर्फ 189 तक ही पहुँच सका.

Cric AMP · Quick view
View full