“प्लेऑफ में पहुँच गई” RCB ने जीता WPL 2023 का पहला मुकाबला, खुशी से झूम उठे फैंस ने बताया प्लेऑफ में पहुँचने का रास्ता

WPL 2023 में बुधवार का मुकाबला आरसीबी और यूपी वारियर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की, और इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अपने नाम किया। इससे पहले आरसीबी की टीम लगातार 5 मुकाबले हार चुकी हैं। आरसीबी के इस प्रदर्शन से कप्तान स्मृति मंधाना के साथ [..

By ·

WPL 2023 में बुधवार का मुकाबला आरसीबी और यूपी वारियर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की, और इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अपने नाम किया। इससे पहले आरसीबी की टीम लगातार 5 मुकाबले हार चुकी हैं। आरसीबी के इस प्रदर्शन से कप्तान स्मृति मंधाना के साथ ही फैंस भी काफी खुश हैं, और उन्होंने आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचाने का रास्ता भी खोज लिया हैं।

RCB का घातक प्रदर्शन

इस मुकाबला में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह उनकी टीम के लिए बेहतरीन साबित हुआ, और सोफी डीवाइन ने पहले ही ओवर में ओपनर बल्लेबाजों को पवैलियन भेज दिया। इसके बाद लगातार यूपी वारियर्स के विकेट गिरने लगे। यूपी की तरफ से सर्वाधिक 46 रनों की पारी ग्रेस हैरिस ने खेली। वहीँ एलिसे पैरी ने टूर्नामेंट में पहली बार 3 विकेट झटके। इसके साथ ही सोफी डीवाइन और आशा शोभना को 2-2 विकेट मिले।

आरसीबी के पास WPL 2023 के प्लेऑफ़ में पहुँचने का आखरी मौका

आरसीबी की इस जीत के बाद फैंस में एक उम्मीद जगी हैं। आरसीबी की टीम अपने पहले 5 मुकाबले हारने के बाद WPL 2023 के प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी हैं। हालाँकि उनकी पास अंतिम मौका अब भी हैं, लेकिन इसके लिए वह अन्य टीम पर निर्भर हैं।

आरसीबी के प्लेऑफ में पहुँचने के बाद उन्हें सबसे पहले अपने सभी बचे हुए मुकाबले जीतने होंगे। इसके बाद मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे। अंत में गुजरात जायंट्स को यूपी वारियर्स को हराना होगा। इस स्थिती में आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुँच जायेगी।

यह भी पढ़ें: IPL 2023 का कार्यक्रम हुआ जारी, 31 मार्च को इन 2 टीम के बीच खेला जाएगा पहला मैच, लागू होगा नया फॉर्मेट

Cric AMP · Quick view
View full