Rinku Singh ने हार के मुंह से छिनी जीत, लास्ट ओवर में 5 छक्के लगाकर जीता मैच, जीत के जश्न का वीडियो वायरल
Rinku Singh: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हमें इतने उतार-चढ़ाव देखने को मिले, कि बिना किसी शक के यह इस सीजन का सबसे रोमांचक मुकाबला था। राशिद खान की हैट्रिक, विजय शंकर के छक्कों की हैट्रिक और रिंकू सिंह के लग
Rinku Singh: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हमें इतने उतार-चढ़ाव देखने को मिले, कि बिना किसी शक के यह इस सीजन का सबसे रोमांचक मुकाबला था। राशिद खान की हैट्रिक, विजय शंकर के छक्कों की हैट्रिक और रिंकू सिंह के लगातार 5 छक्के। यह मुकाबला सच में फैंस की साँसे रोक देने वाला था।
गुजरात टाइटंस ने दिखाया दम
इस मुकाबले में राशिद खान की कप्तानी वाली गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जहाँ उन्होंने पहली ही पारी में 204 रनों का स्कोर जड़ दिया। इस दौरान विजय शंकर ने गुजरात टाइटन्स के लिए सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ते हुए मात्र 24 गेंदों में 63 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीँ इस दौरान उन्होंने छक्कों की एक हैट्रिक भी लगाईं। इसके साथ ही युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने भी 53 रनों की पारी खेली।
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स एक समय आसानी से इस लक्ष्य को हासिल करते नजर आ रही थी। वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदों में 83 रनों की पारी खेल दी थी, और कप्तान नितीश राणा ने भी 45 रन बनाए थे। हालांकि इसके बाद राशिद खान ने इस सीजन की पहली हैट्रिक लेते हुए, लगभग इस मैच को जीत ही लिया था।
Rinku Singh ने गुजरात के मुंह से छिनी जीत
𝗥𝗜𝗡𝗞𝗨 𝗦𝗜𝗡𝗚𝗛! 🔥 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2023
𝗬𝗼𝘂 𝗔𝗯𝘀𝗼𝗹𝘂𝘁𝗲 𝗙𝗿𝗲𝗮𝗸! ⚡️ ⚡️
Take A Bow! 🙌 🙌
28 needed off 5 balls & he has taken @KKRiders home & how! 💪 💪
Those reactions say it ALL! ☺️ 🤗
Scorecard ▶️ https://t.co/G8bESXjTyh #TATAIPL | #GTvKKR | @rinkusingh235 pic.twitter.com/Kdq660FdER
रिंकू सिंह इस मुकाबले में एक समय संघर्ष करते नजर आ रहे थे। जिसके चलते कोलकाता को अंतिम ओवर में अब 29 रनों की जरुरत थी। उमेश यादव ने पहली ही गेंद पर स्ट्राइक रोटेट करके रिंकू सिंह को बल्लेबाजी का मौका दिया और उन्होंने अंतिम 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के जड़ते हुए इस मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया।