“कोचिंग में पोछा लगाया,” Rinku Singh ने खोले जीवन के राज, तो भावुक हुए फैंस

Rinku Singh, यह ऐसा नाम हैं जो रविवार 9 मार्च के बाद से हर क्रिकेट फैन के जुबान पर हैं। कारण हैं, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेली उनकी पारी, जहाँ उन्होंने गुजरात के मुंह से जीत को छीन लिया। रिंकू सिंह ने इस मैच में अंतिम 5 गेंदों पर लगातार छक्के लगाने के साथ ही [...]

By ·

Rinku Singh, यह ऐसा नाम हैं जो रविवार 9 मार्च के बाद से हर क्रिकेट फैन के जुबान पर हैं। कारण हैं, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेली उनकी पारी, जहाँ उन्होंने गुजरात के मुंह से जीत को छीन लिया। रिंकू सिंह ने इस मैच में अंतिम 5 गेंदों पर लगातार छक्के लगाने के साथ ही 7 गेंदों में कुल 40 रन बनाए थे। जिसकी बदौलत वह अंतिम ओवर में 29 रनों का लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहे, और कोलकाता नाईट राइडर्स ने इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की।

Rinku Singh को मिली थी पोछा लगाने की जॉब

इस मैच के बाद से ही रिंकू सिंह का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जो उन्होंने KKR के लिए ही दिया था। इस इंटरव्यू में रिंकू सिंह अपनी लाइफ के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। यहाँ उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें क्रिकेट खेलने के शुरूआती दिनों में कोचिंग सेंटर में पोछा लगाने की जॉब मिली थी।

“जब में खेला नहीं था, और क्रिकेट शुरू ही किया था। मुझे अपने भाई के साथ जॉब करने के लिए कहा गया। मुझे जॉब मिली लेकिन एक कोचिंग सेंटर में झाड़ू और पोछा लगाने की। मुझे अच्छा नहीं लगा, इसलिए मैंने मना कर दिया। मैंने सबको बोला की मुझे क्रिकेट खेलना हैं, रिंकू सिंह अपने इस इंटरव्यू में कहा।

मैच में रोमांचक जीत के बाद भी रिंकू सिंह ने इसका श्रेय अपनी फैमिली को दिया। रिंकू सिंह के पिता एक किसान हैं, और उनका पूरा परिवार एक छोटे से घर में रहता हैं।

“मेरे पिता ने बहुत संघर्ष किया हैं, और मैं एक किसान परिवार से हूँ। मैंने जिस भी गेंद को मैदान के बाहर मारा हैं, वो उनके लिए हैं, जिन्होंने मेरे लिए बलिदान दिए हैं,” रिंकू सिंह ने भावुक होते हुए कहा।

Cric AMP · Quick view
View full