“4,6,6,6,6,6,6…!” GT vs KKR में रिंकू सिंह गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, अंतिम 7 बॉल पर ठोक दिए 40 रन, देखे विडियो

GT vs KKR: आईपीएल 2023 के अंदर कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात लायंस के बीच में आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर मुकाबला खेला गया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 204 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने बड़े ही नाटकीय अंदाज [...]

By ·

GT vs KKR: आईपीएल 2023 के अंदर कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात लायंस के बीच में आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर मुकाबला खेला गया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 204 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने बड़े ही नाटकीय अंदाज में जीत हासिल की. पहले राशिद खान की हैट्रिक की वजह से केकेआर की हालत खराब हुई. वही अंतिम ओवर में 29 रन की जरूरत थी लेकिन रिंकू सिंह ने 5 छक्के लगाकर बड़े ही खतरनाक अंदाज में जीत हासिल कर ली.

GT vs KKR मैच में गुजरात की मजबूत बल्लेबाजी

इस मैच के अंदर हार्दिक पांड्या खेलने नहीं उतर पाए थे. ऐसे में राशिद खान को कप्तानी दी गई. टॉस जीतकर राशिद खान की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े. उसके बाद में साईं सुदर्शन ने विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली. शुभ्मन गिल के आउट होने के बाद विजय शंकर मैदान पर आए और ताबड़तोड़ पारी देखने को मिली. उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए. शार्दुल ठाकुर के एक ही ओवर में विजय शंकर ने 3 छक्के जड़ दिए.

राशिद खान की हैट्रिक पर भारी पड़े रिंकू सिंह

इस मैच के अंदर केकेआर के वेंकटेश अय्यर ने इंपैक्ट प्लेयर के रूप में 83 रनों की पारी खेली. नितीश राणा ने इनका बहुत अच्छा साथ दिया. लेकिन अलजारी जोसेफ ने 14वें ओवर में विकेट लेकर गुजरात की वापसी करवाई. उसके बाद गेंदबाजी करने आए राशिद खान ने 17 ओवर में हैट्रिक हासिल की. आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर बैक टू बैक 3 बॉल पर आउट होकर लौट गए. अंतिम ओवर में 29 रन की जरूरत थी. ऐसे में रिंकू सिंह ने अंतिम 5 बॉल पर लगातार 5 छक्के लगाकर गुजरात के जबड़े से यह जीत छीन ली. रिंकू सिंह ने जो अंतिम 7 गेंदे खेली उसमे 40 रन बनाये. इस प्रकार से केकेआर ने 3 विकेट से जीत हासिल कर ली.

यह भी पढ़े – Vijay Shankar ने 24 गेंदों में कूटे 63 रन नाबाद, तो फैंस ने उठाई भारतीय टीम में शामिल करने की मांग

Cric AMP · Quick view
View full