VIDEO: रिंकू सिंह ने Virat Kohli के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वायरल हुआ दिल छू लेने वाला वीडियो
Virat Kohli की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बुधवार को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ सीजन का पहला रिवर्स फिक्सर मैच खेला। हालाँकि इस सीजन दूसरी बार आरसीबी को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता न
Virat Kohli की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बुधवार को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ सीजन का पहला रिवर्स फिक्सर मैच खेला। हालाँकि इस सीजन दूसरी बार आरसीबी को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने आरसीबी को 81 रनों से बड़ी शिकस्त दी थी, और इस मुकाबले में भी केकेआर ने 21 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच के बाद कोलकाता के फिनिशर रिंकू सिंह ने कुछ ऐसा काम किया, जिसे देखकर विराट कोहली के फैंस काफी खुश नजर आये।
कोहली की कप्तानी में RCB की पहली हार
इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके जवाब में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों का टोटल जड़ दिया। इस दौरान जैसन रॉय ने 56 रनों की पारी खेली, वहीँ कप्तान नितीश राणा ने 48 रन बनाए। अंत में रिंकू सिंह ने भी 10 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फाफ डू प्लेसिस सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए। शाहबाज अहमद भी सिर्फ 2 रन ही बना सके और ग्लेन मैक्सवेल भी 5 रन बनाकर आउट हो गए। हालाँकि इस दौरान विराट कोहली ने 54 रनों की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। आरसीबी की टीम 20 ओवर में सिर्फ 179 रन ही बना सकी, और 21 रनों से मैच हार गई।
रिंकू सिंह ने छुए Virat Kohli के पैर
मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे। तब रिंकू सिंह ने विराट कोहली से हाथ मिलाने की जगह उनके पैर छुए। इस चीज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं, जिसने हार के बाद भी विराट कोहली के फैंस को खुश कर दिया हैं।