VIDEO: बैसाखी पर चलकर दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने पहुंचे Rishabh Pant, हाथ लगी निराशा

Rishabh Pant मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। हालाँकि इस मैच में दिल्ली का प्रदर्शन देखकर उन्हें निराशा ही हाथ लगी। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा, और वह इस सीजन लगातार

By ·

Rishabh Pant मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। हालाँकि इस मैच में दिल्ली का प्रदर्शन देखकर उन्हें निराशा ही हाथ लगी। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा, और वह इस सीजन लगातार दो मैचों में हारने वाली पहली टीम बन गयी हैं।

Rishabh Pant ने लाइव देखा मैच

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत दिल्ली को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर पहुंचे। इस दौरान वह बैसाखी के सहारे चलते हुए नजर आये। दरअसल कुछ महीनो पहले ऋषभ पंत का एक रोड एक्सीडेंट हुआ था, जिससे वह अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं। अपनी चोट के चलते ही वह इस बार आईपीएल भी नहीं खेल पा रहे हैं, जिसके चलते डेविड वॉर्नर को अब टीम का कप्तान बनाया गया हैं।

ऋषभ पंत को हाथ लगी निराशा

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ ऋषभ पंत को निराशा ही हाथ लगी। डेविड वॉर्नर एक बार फिर अपनी कप्तानी में टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब साबित हुए। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम बेहद संघर्ष करते हुए 162 रनों का स्कोर बनाया था। इस दौरान अक्षर पटेल ने 22 गेंदों में 36 रनों की एक महत्वपूर्ण पारी खेलकर इस टोटल में अहम योगदान दिया था। वहीँ अन्य बल्लेबाजों पर गेंदबाजों ने अपना दबाव बनाए हुए था।

वहीँ इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी थोडा संघर्ष करते जरुर नजर आई थी। रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल मात्र 14-14 रन बनाकर पवैलियन लौट गए, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी 5 रनों की ही पारी खेली। इसके बाद साईं सुदर्शन ने पहले विजय शंकर के साथ अर्द्धशतकीय साझेदारी की, और इसके बाद डेविड मिलर के साथ मिलकर नाबाद रहते हुए 6 विकेट से टीम को जीत दिलाई। इस दौरान साईं सुदर्शन ने 62 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि डेविड मिलर ने 16 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए।

Cric AMP · Quick view
View full