ऋषभ पंत की याद में Delhi Capitals की इस हरकत ने जीता फैंस का दिल

Delhi Capitals की टीम आज आईपीएल में अपना पहला मुकाबला खेल रही हैं। हालाँकि टीम के मुख्य कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन टीम का हिस्सा नहीं हैं। पंत कुछ महीनो पहले एक एक्सीडेंट का शिकार हुए थे, जिसके चलते उन्हें कई महीनो तक क्रिकेट से दूर रहना होगा। हालाँकि भले ही वह IPL 2023 में [...]

By ·

Delhi Capitals की टीम आज आईपीएल में अपना पहला मुकाबला खेल रही हैं। हालाँकि टीम के मुख्य कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन टीम का हिस्सा नहीं हैं। पंत कुछ महीनो पहले एक एक्सीडेंट का शिकार हुए थे, जिसके चलते उन्हें कई महीनो तक क्रिकेट से दूर रहना होगा। हालाँकि भले ही वह IPL 2023 में दिल्ली की टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली की टीम उन्हें भूली नहीं हैं।

Delhi Capitals की शानदार शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से की हैं। इस मुकाबले में दिल्ली की कप्तानी डेविड वॉर्नर कर रहे हैं, और टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए थे। इस दौरान काइल मेयर्स ने 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम संघर्ष करती नजर आ रही हैं। हालाँकि कप्तान डेविड वॉर्नर अब भी मैदान पर टिके हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 ओवर में अब तक 80 रन बना चुकी हैं। हालाँकि इस दौरान उनके 3 विकेट भी गिर चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स को आई ऋषभ पंत की याद

इस सीजन की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के टीम मैनेजमेंट ने बताया था कि वह ऋषभ पंत को अपने डगआउट में चाहते हैं। हालाँकि यह मुमकिन नहीं हो पाया। ऐसे में ऋषभ पंत की याद में उनकी जर्सी दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट पर टंगी हुई नजर आई। दिल्ली कैपिटल्स की इस हरकत ने फैंस का दिल जीत लिया हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Capitals की इस गेंदबाज ने डाली सदी की सबसे बेहतरीन योर्कर, देखकर बल्लेबाज सहित अंपायर को भी नहीं हुआ यकीन

Cric AMP · Quick view
View full