Rishabh Pant करेंगे दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, गुजरात के खिलाफ जीत होगी पक्की

Rishabh Pant वैसे तो दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान होने वाले थे, लेकिन एक एक्सीडेंट के चलते वह नहीं हैं। उनकी जगह इस साल डेविड वॉर्नर को टीम का कप्तान बनाया गया हैं। वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था, जहाँ उन्हें 50 रनों

By ·

Rishabh Pant वैसे तो दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान होने वाले थे, लेकिन एक एक्सीडेंट के चलते वह नहीं हैं। उनकी जगह इस साल डेविड वॉर्नर को टीम का कप्तान बनाया गया हैं। वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था, जहाँ उन्हें 50 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी। खुद कप्तान डेविड वॉर्नर भी इस मुकाबले में तेजी रन बनाने में असमर्थ नजर आये, वहीँ अन्य बल्लेबाज तो टिककर बल्लेबाजी ही नहीं कर पाए।

दिल्ली कैपिटल्स में होगी Rishabh Pant की वापसी

अब ऐसे रिपोर्ट्स सामने आये हैं कि, ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैदान पर वापसी कर रहे हैं। पीटीआई में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक़ ऋषभ पंत सिर्फ हमें टीम के डगआउट में नजर आयेंगे। ऐसा वह टीम का उत्साह बढाने के लिए करने वाले हैं। हालाँकि खेल में वापसी करने में उन्हें अब भी कई महीने लगेंगे।

इससे पहले भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ पंत की जर्सी को डगआउट के ऊपर टांक कर रखा था। जिससे जब भी डगआउट में टीम को कैमरा पर दिखाया जाता, तो ऋषभ पंत का नाम भी दर्शकों के सामने आ रहा था। दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत के फैंस इस बात से बेहद खुश थे।

फिलहाल मैदान पर उनकी वापसी की बात करे तो ख़बरों के अनुसार वह अगले 6 महीने तक किसी भी तरीके से क्रिकेट खेलते नजर नहीं आएंगे। ऐसे में वह एशिया कप, विश्वकप 2023 और WTC फाइनल के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऋषभ पंत की असल में भारतीय टीम में वापसी कब होगी, इस पर अभी तक कोई भी टिप्पणी सामने नहीं आई हैं।

Cric AMP · Quick view
View full