VIDEO: गायकवाड़ ने Hardik Pandya के छुड़ाए छक्के, लगातार दो तूफानी छक्के देख उड़े पांड्या के होश

Hardik Pandya: आईपीएल का पहला मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस रोमांचक मुकाबला मुकाबले ने आईपीएल के इस सीजन को एक बेहतरीन शुरुआत देने का काम बखूबी किया हैं। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का

By ·

Hardik Pandya: आईपीएल का पहला मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस रोमांचक मुकाबला मुकाबले ने आईपीएल के इस सीजन को एक बेहतरीन शुरुआत देने का काम बखूबी किया हैं। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी की।

ऋतुराज गायकवाड ने उड़ाए Hardik Pandya के होश

इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की सबसे बड़ी मुश्किल चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड बने। इनकी तूफानी बल्लेबाजी के चलते हार्दिक पांड्या अपने 4 ओवर भी पूरे नहीं कर सके। ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में 92 रनों की पारी खेली, और अपने शतक से चूक गए। हालाँकि इस दौरान उन्होंने हार्दिक पांड्या को अपना सबसे बड़ा शिकार बनाया।

दरअसल सातवें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर ऋतुराज ने लगातार 2 तूफानी छक्के जड़ दिए। इस दौरान हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर कर रहे थे। इस दौरान उनके पहले छक्के पर शायद डेड बॉल भी हो सकती थी, क्योंकि गेंद स्पाइडर कैम के काफी पास से निकली थी। हालाँकि इस दौरान कोई भी क्लियर विजन न होने के चलते इसे छक्का ही माना गया। ऐसे में अंपायर का निर्णय देखकर हार्दिक पांड्या का मुंह उतरा हुआ नजर आया।

MS Dhoni ने भी अजमाया हाथ

फिलहाल मैच की बार करे तो ऋतुराज के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सका। ऋतुराज के बाद मोईन अली 23 रनों के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीँ अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने 7 गेंदों में 14 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान गुजरात के लिए मोहम्मद शमी, राशिद खान और अल्जारी जोसेफ ने 2-2 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें: VIDEO: कैच छोड़ने के बाद दिया चौका, शुभमन गिल ने बर्बाद की Hardik Pandya की मेहनत, तो गुस्से से लाल हुए कप्तान रोहित शर्मा

Cric AMP · Quick view
View full