अहमदाबाद टेस्ट ड्रा हुआ तो WTC फाइनल में नहीं पहुचेगी टीम इंडिया! जाने फाइनल का सम्पूर्ण गणित

WTC: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। इस सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला इस समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी के स्टेडियम में खेला जा रहा है। चौथे मुकाबले में जिस प्रकार से दोनों ही टीम बल्लेबाजी कर रही है, उससे लग रहा है कि [...]

By ·

WTC: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। इस सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला इस समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी के स्टेडियम में खेला जा रहा है। चौथे मुकाबले में जिस प्रकार से दोनों ही टीम बल्लेबाजी कर रही है, उससे लग रहा है कि यह मैच बिना किसी रिजल्ट के ड्रा के साथ समाप्त हो जाएगा। तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है, और भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया से फिलहाल इंडिया 191 पीछे चल रही है।

अहमदाबाद टेस्ट में जीत जरुरी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को अहमदाबाद टेस्ट मैच को हर हाल में जीतना होगा। लेकिन इस टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 480 रन बनाए हैं। जिसकी वजह से इस मैच का रिजल्ट निकलना बेहद मुश्किल है। इस मैच के अंदर शुभमन गिल ने शानदार 128 रन की पारी खेली है, और विराट कोहली अर्द्धशतक लगाकर नाबाद खेल रहे हैं। उनका साथ रविंद्र जडेजा दे रहे हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों का मैदान पर टिके रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि इनकी वजह से ही भारतीय टीम यह मैच जीत सकती है।

WTC के फाइनल के लिए जीत जरुरी

अगर भारत यह टेस्ट मैच जीत जाती है, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी टीम बन जाएगी। अगर यह मैच ड्रॉ हो जाता है, तो फिर सारा समीकरण बदल जाएगा। मैच ड्रॉ होने की स्थिति में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चल रही दो टेस्ट मैचों के रिजल्ट पर भारत को निर्भर रहना पड़ेगा। अगर श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड को 2-0 से हरा देती है, तो भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच पाएगा। अगर न्यूजीलैंड दोनों में से एक टेस्ट मैच भी जीत जाती है तो फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत अथवा इंग्लैंड में से एक टीम खेलेगी।

यहां देखिए पॉइंट्स टेबल

Cric AMP · Quick view
View full