WPL फाइनल में Mumbai Indians को सपोर्ट करने पहुंचे रोहित शर्मा तो ट्रोलिंग का शिकार बने जसप्रीत बुमराह, देखें वीडियो

Mumbai Indians की टीम आज महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना कर रही हैं। इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा हैं। उन्हें इस सीजन ट्रॉफी जीतने की सबसे बड़ी दावेदार माना जा रहा हैं। ऐसे में फाइनल में मुंबई इंडियंस की पुरुष ट

By ·

Mumbai Indians की टीम आज महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना कर रही हैं। इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा हैं। उन्हें इस सीजन ट्रॉफी जीतने की सबसे बड़ी दावेदार माना जा रहा हैं। ऐसे में फाइनल में मुंबई इंडियंस की पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा समेत पूरी पुरुष टीम उन्हें फाइनल में सपोर्ट करने मैदान पर पहुंची हैं।

Mumbai Indians की घातक प्रदर्शन

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी निराशाजनक रही। हालाँकि अंत में शिखा पांडे और राधा यादव की 27-27 रनों की पारियों ने उनका स्कोर 131 तक पहुंचाया। इस दौरान मुंबई इंडियंस की तरफ से ईसी वॉन्ग और हैली मैथ्यूज ने 2-2 विकेट झटके। वहीँ एमेलिया केर को 2 विकेट मिले।

फाइनल देखने पहुंची मुंबई इंडियंस की पुरुष टीम

इस मुकाबले में महिला टीम का साहस बढाने के लिए पुरुष टीम भी मैदान पर पहुंची। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव भी मैदान पर नजर आये। पिछले लम्बे समय से चोटिल चल रहे जसप्रीत बुमराह भी इस मुकाबले में महिला टीम का समर्थन करने पहुंचे। हालाँकि इसके बाद उन्हें फैंस का आक्रोश का सामना करना पड़ा। फैंस चोटिल होने के बावजूद उनके IPL टीम से जुड़ने के सख्त खिलाफ थे।

यह भी पढ़ें: Mumbai Indians ने चुना अपना नया कप्तान, खुद ट्वीट कर की पुष्टि

Cric AMP · Quick view
View full