Ishan Kishan की बल्लेबाजी देखकर खुशी से झूम उठी रोहित शर्मा और सूर्यकुमार की पत्नी, देखे वायरल वीडियो
Ishan Kishan: आईपीएल 2023 के अंदर 18 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर मुंबई इंडियंस की टीम ने 14 रन से जीत दर्ज कर ली है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन का स्कोर [...]
Ishan Kishan: आईपीएल 2023 के अंदर 18 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर मुंबई इंडियंस की टीम ने 14 रन से जीत दर्ज कर ली है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया। रोहित शर्मा और इशान किशन सलामी बल्लेबाज के रूप में आए और अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दी। इस मैच के अंदर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की पत्नी मैदान पर मौजूद थी। जब ईशान किशन ने रोहित शर्मा की स्टाइल में शॉट लगाया तो दोनों ही खुशी से झूम उठे जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
Ishan Kishan की बल्लेबाजी देखकर खुशी से झूम उठी रितिका
18 अप्रैल को हुए इस मुकाबले के अंदर सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा की पत्नियां मैच का मजा लेने मैदान पर मौजूद थी। अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए दोनों ही इस मैच को इंजॉय करते हुए नजर आए। रोहित शर्मा 28 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन ईशान किशन ने 38 रन की पारी खेली। ऐसे में कुछ शॉट ऐसे थे जिनको देखकर ईशान किशन को दोनों ही चीयर करती हुई नजर आई।
सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ईशान किशन रोहित शर्मा की स्टाइल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने दो बैक टू बैक चौके लगाए। जिसको देखकर कैमरामैन ने कैमरा रितिका और देविका शेट्टी पर किया तो दोनों ही खुशी से तालियां बजाते और टीम की हौसला अफजाई करते हुए नजर आई।
यहां देखिए वायरल वीडियो
ईशान किशन का शॉट देख खुशी से झूमीं रोहित-सूर्या की पत्नी pic.twitter.com/by3tDgo3mq
— Cricket Khelo (@cricketkhelo11) April 18, 2023
यह भी पढ़े – “4,4,4…! Rohit Sharma ने लगाई चौंकों की हैट्रिक तो मर्क्रम के उड़े होश, देखे तूफानी बैटिंग का वीडियो