Viral Video: Rohit Sharma ने अपने शानदार शतक के बाद इस कारण नहीं उतारा हेलमेट, सूर्या कुमार ने किया खास इशारा

Rohit Sharma Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे वनडे क्रिकेट सीरीज का आज तीसरा मैच होल्कर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इंदौर में खेला जा रहा है । न्यूजीलैंड की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है । भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लगातार एक शानदार शुरुआत

By ·

Rohit Sharma Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे वनडे क्रिकेट सीरीज का आज तीसरा मैच होल्कर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इंदौर में खेला जा रहा है । न्यूजीलैंड की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है । भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लगातार एक शानदार शुरुआत की है । भारत की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की बदौलत भारत को बेहतरीन शुरुआत मिली । रोहित शर्मा ने 86 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया । हालांकि शतक के तुरंत बाद 101 रन पर वो आउट हो गए । 

रोहित के शतक के बाद जश्न का माहौल 

रोहित शर्मा के शतक के बाद पूरे पवेलियन में जश्न का माहौल हो गया । इसका कारण यह भी है कि एक लंबे अंतराल के बाद रोहित शर्मा के बल्ले से उनके प्रशंसकों को शतक देखने को मिला है इससे पवेलियन और ग्राउंड पर और खुशी की लहर है । रोहित शर्मा के शतक के बाद पवेलियन के सभी खिलाड़ियों ने खड़े होकर लगभग 1 मिनट तक तालियां बजाईं । जिसका एक वीडियो शोशल मीडिया पर बहुत तेज वायरल हो रहा है जिसमें सूर्य कुमार यादव सहित सभी खिलाड़ी रोहित के इस शतक से काफी खुश नजर आ रहे हैं ।

रोहित के साथ शुभमन गिल का भी शानदार शतक 

रोहित शर्मा के साथ ही शुभमन गिल ने भी शानदार प्रदर्शन किया है । शुभमन गिल भारतीय टीम की ओर से महज 78 गेंदो में 112 रन का स्कोर बनाया । शुभमन गिल की यह लगातार तीसरी शानदार पारी है । पहले मैच में उन्होंने दोहरा शतक लगाया , दूसरे मैच में 40 नाबाद तथा तीसरे मैच में फिर शतक लगाकर शुभमन इस समय के लोकप्रिय खिलाड़ी बन चुके हैं। अभी 35 ओवर में तीन विकेट के नुक़सान पर भारतीय टीम ने 237 रन का स्कोर बना लिया है ।

Cric AMP · Quick view
View full