कप्तान रोहित नहीं चाहते थे Virat Kohli का दोहरा शतक, साथी खिलाडी ने किया खुलासा
Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चौथे टेस्ट का आज पाँचवाँ दिन हैं। ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी खेल रही हैं, और इस बात की बहुत अधिक संभावनाएं हैं कि यह टेस्ट ड्रा हो जाएगा। इस मुकाबला में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 186 रनों की पारी खेली थी। एक समय पर [
Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चौथे टेस्ट का आज पाँचवाँ दिन हैं। ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी खेल रही हैं, और इस बात की बहुत अधिक संभावनाएं हैं कि यह टेस्ट ड्रा हो जाएगा। इस मुकाबला में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 186 रनों की पारी खेली थी। एक समय पर ऐसा लग रह था कि वह आज दोहरा शतक जड़ने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालाँकि अब सामने आ रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा खुद ऐसा नहीं चाहते थे।
रोहित शर्मा नहीं चाहते थे Virat Kohli का शतक
विराट कोहली इस मुकाबले में भारतीय टीम के सबसे बड़े खिलाडी साबित हुए। उन्होंने चौथे दिन अंत तक बल्लेबाजी की, और 186 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम पारी में वह आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी भी रहे। चौथे दिन खेल के बाद अक्षर पटेल ने खुलासा किया कि, रोहित शर्मा नहीं चाहते थे विराट कोहली अपना दोहरा शतक पूरा करे। दरअसल रोहित बहुत पहले ही पारी की घोषणा करना चाहते थे, जिससे इस मुकाबला का निर्णय निकल सके।
“रोहित शर्मा पारी की घोषणा करना चाहते थे। लेकिन कोच राहुल द्रविड़ ने उनसे कहा कि विराट कोहली को अपना दोहरा शतक पूरा करने दो। विराट कोहली वाकई में बेहतरीन खेले, लेकिन वह दुर्भाग्यशाली रहे,” अक्षर ने मैच के बाद अपने इंटरव्यू में कहा।
फिलहाल मैच की बात करे तो अंतिम दिन के पहले सेशन तक ऑस्ट्रेलिया 73 रन बना चुकी हैं। इस दौरान उनका सिर्फ एक विकेट गिरा हैं, जिसे रविचंद्रन आश्विन ने हासिल किया हैं।
यह भी पढ़ें: Shubman Gill ने शतक बनाकर विराट कोहली के आगे झुकाया सर, तो राहुल-ईशान की निकली हवा, देखें Video