“लोगों को सच्चाई नहीं पता…!” पूर्व कोच रवि शास्त्री पर भड़के Rohit Sharma, चौथे टेस्ट पहले लगा दिए गंभीर आरोप!

Rohit Sharma: विराट कोहली के बाद टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में दी गई है। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया का अच्छा नेतृत्व किया है। इस समय रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। शुरुआती तीन टेस्ट में से दो टेस्ट मैच [

By ·

Rohit Sharma: विराट कोहली के बाद टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में दी गई है। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया का अच्छा नेतृत्व किया है। इस समय रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। शुरुआती तीन टेस्ट में से दो टेस्ट मैच भारतीय टीम ने जीत लिए हैं और अंतिम मुकाबला जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश जारी है। इसी बीच रोहित शर्मा ने पूर्व कोच रवि शास्त्री को लेकर अपना एक बयान दिया है।

रवि शास्त्री पर नाराज हुए Rohit Sharma

रोहित शर्मा से चौथे टेस्ट से पहले कोच की तुलना पर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में रोहित शर्मा ने कहा कि, “जब हम लगातार दो मैच जीत जाते हैं तो लोगों को लगता है कि हम अति आत्मविश्वास में आ गए हैं। लेकिन यह पूरी तरीके से गलत है क्योंकि हमें हर मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है।”

रोहित शर्मा ने इंदौर टेस्ट में मिली हार के बारे में बात करते हुए कहा कि, “लोगों को यह पता नहीं होता है कि ड्रेसिंग रूम में किस प्रकार की चर्चा होती है। 2 मैच जीतकर हम रुकना नहीं चाहते हैं। लोग अति आत्मविश्वास की बात करते हैं लेकिन उन्हें सच्चाई पता नहीं होती है।”

इसके आगे रोहित शर्मा ने बात करते हुए कहा कि, “रवि शास्त्री स्वयं ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रह चुके हैं और वह जानते हैं कि हमारी मानसिकता किस तरीके से काम करती है। यह आत्मविश्वास नहीं है बल्कि निर्मम बनने से जुड़ा हुआ है। हम सामने वाली टीम को कोई भी मौका नहीं देना चाहते हैं।”

यह भी पढ़े – IND vs AUS: चौथे टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा करेंगे टीम में 2 बड़े बदलाव! इस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज

Cric AMP · Quick view
View full