“15वें ओवर तक मैच हमारे हाथ में…!” गुजरात के हाथों हार के बाद Rohit Sharma ने दिया अपना स्टेटमेंट, इन खिलाड़ियों को माना हार का विलन
Rohit Sharma: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के अंदर रोहित शर्मा की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 55 रन से मुकाबला हरा दिया। गुजरात के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस
Rohit Sharma: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के अंदर रोहित शर्मा की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 55 रन से मुकाबला हरा दिया। गुजरात के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले में जीत दर्ज की है। हार के बाद में कप्तान रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है।
Rohit Sharma ने इन खिलाड़ियों को माना हार का जिम्मेदार
रोहित शर्मा इस हार के बाद काफी ज्यादा निराश हो गए हैं। मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरिमनी में इन्होंने बात करते हुए कहा कि,
“यह मुकाबला हमारे लिए बहुत ही निराशाजनक रहा, हमारा खेल पर नियंत्रण था लेकिन आखिरी कुछ ओवर में गेंदबाजों ने जमकर रन लुटा दिए। पिछले मुकाबले में 215 रनों का पीछा करना काफी करीब आ गए थे। मगर आज बल्ले से हम अच्छा नहीं खेल पाए। अगर आप 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हैं तो यह बात सही है आखिरी 7 ओवर में हमारे पास मध्यम क्रम के ज्यादा बल्लेबाज नहीं बचे थे।“
रोहित शर्मा ने किया नया खुलासा
रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी गेंदबाजी का फैसला इसलिए लिया क्योंकि टीम की ताकत बल्लेबाजी है। इसलिए लक्ष्य का पीछा करना चाहते थे। इसके बारे में रोहित शर्मा ने बात करते हुए कहा कि,
“बुरा लगता है कि 15 ओवर तक में हमारे हाथ में था लेकिन उसके बाद खराब गेंदबाजी देखने को मिली। किस बल्लेबाज को हम गेंदबाजी कर रहे हैं यह देखना होता है। लेकिन हमारे गेंदबाज विफल रहे, हम लक्ष्य का पीछा करना चाह रहे थे लेकिन शुरुआत में बल्लेबाजों ने भी संघर्ष किया। हम बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसकी वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा।“
यह भी पढ़े – गुजरात ने जीतकर मचाई IPL 2023 Points Table में खलबली, CSK की पोजीशन को बड़ा खतरा, मुंबई के हाल हुए बेहाल