“मोटा वड़ापाव…!” Rohit Sharma ने 10 गेंदों में बनाया 1 रन, तो फैंस ने जमकर लगाई फटकार

Rohit Sharma इस समय आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम आज अपना पहला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल रही हैं। इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए बेहतरीन साबित हुआ।

By ·

Rohit Sharma इस समय आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम आज अपना पहला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल रही हैं। इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए बेहतरीन साबित हुआ। कप्तान रोहित शर्मा समेत मुंबई के सभी बल्लेबाज इस मुकाबले में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

Rohit Sharma हुए ट्रोल

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करने आये कप्तान रोहित शर्मा, शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आये। उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, आरसीबी के गेंदबाजों को खेलने की, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हुए। रोहित शर्मा इस मुकाबले में 10 गेंद खेलकर सिर्फ 1 रन बना सके, जिसके चलते उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। रोहित शर्मा को युवा गेंदबाज आकाश दीप ने दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करवा दिया हैं।

फिलहाल मैच की बात करे तो पॉवरप्ले समाप्त होने तक मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 29 रन बना पाई हैं। इस दौरान उनके 3 विकेट गिर चुके हैं। वहीँ सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा इस समय क्रीज पर हैं। आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज, रीस टोपली, और आकाश दीप ने 1-1 विकेट लिया हैं।

Cric AMP · Quick view
View full