Rohit Sharma को पत्रकार ने पूछा शतक को लेकर ऐसा सवाल, गुस्से में आग बबूला हो गए हिटमैन
Rohit Sharma: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज का समापन हो गया है। तीसरे और अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 90 रन से मात दी। इस मैच में भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। इनका साथ दिया पहले मैच में दोहरा [...]
Rohit Sharma: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज का समापन हो गया है। तीसरे और अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 90 रन से मात दी। इस मैच में भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। इनका साथ दिया पहले मैच में दोहरा शतक लगाने वाले शुभमन गिल ने और शतकीय पारी खेली। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा मीडिया से रूबरू हुए। यहाँ पर रोहित शर्मा पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। तभी एक पत्रकार का सवाल रोहित शर्मा को चुभ गया और वो आग बबूला हो गये।
Rohit Sharma क्यों हुए नाराज?
इस मैच की ब्राडकास्टिंग के दौरान रोहित शर्मा के शतक को तीन साल बाद आया शतक कहकर दिखाया गया। रोहित शर्मा को गुस्सा आया और उन्होंने कहा की, “3 साल बाद शतक आया वह दिखा दिया लेकिन इस दौरान मैंने सिर्फ 12 वनडे मैच खेले है। लोगो को 3 साल सुनने में बहुत लम्बा समय लगता है। कोरोना वायरस की वजह से बहुत कम मैच खेले गए है, इस दौरान मैंने 2 टेस्ट मैच भी खेले है। प्रसारण ब्रॉडकास्टर को कभी-कभी वह चीजे भी दिखानी चाहिए जो सच्चाई है और सही है।”
यह भी पढ़े:
- ”मैं उससे बेहतर हूँ”, पाक क्रिकेटर ने दिखाया बड़बोलापन, खुद को बताया विराट कोहली से श्रेष्ठ
- ‘अपने जीजा से कुछ सीख ले….’ छत्तीसगढ़ के खिलाफ एक भी विकेट नहीं चटका पाए अर्जुन तेंदुलकर, तो फैंस ने गिल के नाम से किया ट्रोल
Rohit Sharma ने की सूर्यकुमार यादव की तारीफ
रोहित शर्मा ने अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए कहा की, “कोरोना के कारण घर पर बैठा था और इस दौरान शायद ही हमने कोई एकदिवसीय सीरीज खेली है। मैंने सिर्फ 2 टेस्ट खेले थे और मैं चोट से भी जूझ रहा था। 2021-2022 में सबसे ज्यादा फोकस टी20 क्रिकेट पर रखा गया है। हमने पिछले साल बहुत ज्यादा टी20 मैच खेले है। टी20 के अन्दर इस समय सूर्यकुमार यादव से बेहतरीन बल्लेबाज कोई नहीं है। इन्होने 2 टी20 शतक लगाये और कोई इनके आसपास भी नहीं है।”
Rohit Sharma का शानदार शतक
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में 85 गेंदों पर शानदार 101 रन बनाये। स्क्रीन पर यह दिखाया गया की 19 जनवरी 2020 के बाद रोहित का यह शतक आया है। भारतीय टीम इने न्यूजीलैंड को 90 रन से हराने के साथ ही वनडे क्रिकेट रैंकिंग में पहला स्थान भी हासिल कर लिया है। भारतीय टीम के इस समय 114 रेटिंग पॉइंट्स है।