VIDEO: आरसीबी की जीत पर भावुक हुए रोहित शर्मा, Virat Kohli को दौड़कर लगाया गले
Virat Kohli: आईपीएल इतिहास की सबसे भी राईवलरी में से एक आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला रविवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबला ने जहाँ एक तरफ विराट कोहली गेंदबाजों की धोती खोलते नजर आये, तो वही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को फिर हार का साम
Virat Kohli: आईपीएल इतिहास की सबसे भी राईवलरी में से एक आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला रविवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबला ने जहाँ एक तरफ विराट कोहली गेंदबाजों की धोती खोलते नजर आये, तो वही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को फिर हार का सामना करना पड़ा। हालाँकि बावजूद इसके मैच के बाद रोहित शर्मा ने ऐसा काम किया, जिसे देखकर दोनों ही टीमों के फैंस बड़े खुश हैं।
Virat Kohli ने कप्तान के साथ मिलकर उड़ाई MI की धज्जिया
इस मुकाबले में पहली पारी तक समझ नहीं आ रहा था, कि इस मैच का निर्णय किस तरफ जा सकता हैं। लेकिन जिस तरह से विराट कोहली और कप्तान फाफ ने आरसीबी को शुरुआत दी, यह जल्दी ही साफ़ हो गया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने बहुत संघर्ष करने के बाद 20 ओवर में 171 रन बनाए। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने 84 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीँ बाकी बल्लेबाज आरसीबी के गेंदबाजों के आगे पानी मांगते नजर आये।
बल्लेबाजी के लिए मुश्किल मानी जा रही इस पिच पर विराट कोहली के आगे यह लक्ष्य बहुत छोटा नजर आया। विराट कोहली ने कप्तान फाफ के साथ मिलकर 148 रनों की साझेदारी की। इस दौरान फाफ 73 रन बनाकर अरशद खान की गेंद पर टिम डेविड को अपना कैच थमा बैठे। वहीँ विराट कोहली ने 49 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली, और नाबाद रहते हुए आरसीबी को 8 विकेट से जीत दिलाई।
रोहित ने विराट कोहली को लगाया गले
— Manvi Nautiyal (@ManviNautiyal) April 2, 2023
अब भले ही रोहित शर्मा और विराट कोहली इस मुकाबले में एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे, लेकिन वह एक ही देश के खिलाड़ी हैं। ऐसे में आरसीबी की जीत के बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली को गले लगाया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, और दोनों के फैंस इससे काफी खुश हैं।