क्रिस गेल से आगे निकलने के लिए Rohit Sharma को इतने छक्को की जरुरत, बन जायेंगे दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल रही है। 4 मैचों कि इस सीरीज में भारतीय टीम ने शुरुआती दो मैच जीत लिए हैं और सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। इस सीरीज का अगला मैच 1 मार्च से इंदौर के क्रिकेट स्टेडियम में [...]

By ·

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल रही है। 4 मैचों कि इस सीरीज में भारतीय टीम ने शुरुआती दो मैच जीत लिए हैं और सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। इस सीरीज का अगला मैच 1 मार्च से इंदौर के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा के पास मौका होगा कि वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Rohit Sharma बना सकते हैं यह रिकॉर्ड

दुनिया के सभी बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा है। अगर रोहित शर्मा आने वाले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Rohit Sharma को लगाने होंगे इतने छक्के

क्रिस गेल ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 553 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा इस समय दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। उनके बल्ले से अभी तक 523 छक्के निकले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आने वाले दिनों में दो टेस्ट मैच और 3 एकदिवसीय मैच खेले जाने हैं। अगर रोहित शर्मा इस दौरान 31 छक्के लगाते हैं तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर आ जाएंगे और दुनिया के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

बात करें रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय कैरियर की तो इन्होंने अभी तक 47 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें 46 की औसत से 3320 रन बनाए हैं। एकदिवसीय क्रिकेट की बात करें तो 241 मैच खेल कर इन्होंने 48.9 की औसत से 9782 रन बनाए हैं। T20 क्रिकेट के अंदर 148 मैच खेलकर 3853 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full